Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दुबई जाने के लिए जैकलीन ने मांगी कोर्ट से अनुमति

Jacqueline Fernandez 1

Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने दुबई जाने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी है। जैकलीन ने कहा है कि उन्हें पेप्सिको इंडिया सम्मेलन में भाग लेने के लिए 27 से 30 जनवरी तक दुबई में रहने की अनुमति दी जाए। इसके लिए जैकलीन की ओर से बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में एक आवेदन दायर किया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जैकलीन के आवेदन पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने बुधवार को ED को समय दिया और मामले की सुनवाई के लिए 27 जनवरी की तारीख तय की। बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस ने बुधवार को अपने यात्रा कार्यक्रम के पुनर्निर्धारण के कारण दुबई जाने की अपनी पहले की अर्जी वापस ले ली।

जैकलीन बोलीं- कार्यक्रम के लिए मिला है इन्विटेशन

याचिका में कहा गया है कि जैकलीन 27 जनवरी से 30 जनवरी तक दुबई की यात्रा करने की अनुमति चाहती हैं। यात्रा करने का कारण दुबई में पेप्सिको इंडिया सम्मेलन है, जिसके लिए उन्हें हाल ही में एक इन्विटेशन मिला है। बता दें कि ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की ओर से जैकलीन फर्नांडीज की जांच की जा रही है।

जैकलीन फर्नांडीज इससे पहले सुकेश चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच में पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के सामने पेश हुई थीं। जैकलीन फर्नांडीज 2009 से भारत में रहने वाली एक श्रीलंकाई नागरिक हैं। उधर, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने सोमवार को सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले में जांच के संबंध में पिंकी ईरानी के खिलाफ एक पूरक आरोप पत्र दायर किया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार मुंबई की रहने वाली पिंकी ईरानी चंद्रशेखर की करीबी बताई जाती हैं और उन्होंने उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से मिलवाया था। बता दें कि फर्नांडीज को 15 नवंबर, 2022 को मामले में नियमित जमानत दी गई थी। एक्ट्रेस को मनी लॉन्ड्रिंग मामले के संबंध में ईडी द्वारा अभियुक्तों में से एक के रूप में चार्जशीट में नामित किए जाने के बाद देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now