Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

टीम इंडिया का ‘नंबर-1’ से जुड़ा है यह कनेक्शन जानते हैं आप, वनडे, टेस्ट, टी-20 हर जगह धमाल

Team India Number One Team

Team India: न्यूजीलैंड के तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया वनडे की नंबर वन टीम बन गई है। जबकि भारतीय टी-20 क्रिकेट में पहले से ही नंबर वन हैं। इसके अलावा टेस्ट में भारतीय टीम दूसरे नंबर पर काबिज है। लेकिन भारतीय टीम का वर्तमान में नंबर वन से जुड़ा का शानदार कनेक्शन हैं। आप भी जानिए यह कनेक्शन।

तीनों फॉर्मेट में से दो जगह नंबर वन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारतीय टीम का इस वक्त क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में दबदबा देखा जा रहा है। वनडे और टी-20 में भारतीय टीम नंबर वन है, जबकि टेस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज है। लेकिन भारतीय टीम को फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। अगर टीम इंडिया इस सीरीज में बड़ी जीत हासिल करती है, तो टेस्ट में भी उसके नंबर वन बनने के पूरे चांस हैं। जबकि इससे पहले टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलनी है।

टीम इंडिया का नंबर वन कनेक्शन

  • टीम इंडिया वनडे रैंकिंग में नंबर वन टीम
  • टीम इंडिया टी-20 रैंकिंग में नंबर वन टीम
  • सूर्यकुमार यादव टी-20 रैंकिंग में नंबर वन
  • मोहम्मद सिराज वनडे रैंकिंग में नंबर वन
  • रवींद्र जडेजा टेस्ट रैकिंग में नंबर वन ऑलराउंडर

नंबर वन पर खिलाड़ियों का भी दबदबा

खास बात यह है कि नंबर वन के स्थान पर केवल भारतीय टीम का ही दबदबा नहीं है, बल्कि भारतीय खिलाड़ियों का भी आईसीसी की रैंकिंग में दबदबा देखने को मिल रहा है। मोहम्मद सिराज जहां वनडे के नंबर वन बॉलर है। तो वहीं सूर्यकुमार यादव 908 अंकों के साथ टी-20 के नंबर वन बल्लेबाज है, वहीं रवींद्र जडेजा टेस्ट में 369 अंकों के साथ नंबर वन ऑलराउंडर हैं, जबकि उनके नीचे 343 अंकों के साथ रविचंद्रन अश्विन हैं। यानि फिलहाल हर फॉर्मेट में टीम इंडिया का नंबर वन पर दबदबा है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now