Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

इस गेंदबाज के मुरीद हुए रोहित शर्मा, कहा-कुछ लोग तो उन्हें ‘जादूगर’ कहते हैं

Rohit Sharma Shardul Thakur Magician

Team India: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करके वनडे में नंबर वन टीम का तमगा हासिल कर लिया है। तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम को हरा दिया। इस मैच में शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी की जिसके चलते टीम इंडिया आसानी से मैच जीत गई। वहीं इस जीत के बाद रोहित शर्मा ने शार्दुल ठाकुर की जमकर तारीफ की है।

शार्दुल में साझेदारी तोड़ने की क्षमता

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रोहित शर्मा ने तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा है कि उनमें साझेदारी तोड़ने की क्षमता है। वह हमारे लिए फायदेमंद हैं। रोहित ने कहा कि ‘पिछले छह वनडे के दौरान हमने ज्यादातर चीजें सही की हैं। सिराज और शमी के बिना हम बेंच पर अन्य लोगों को मौके देना चाहते थे। हम चहल और उमरान को मिश्रण में लाना चाहते थे, ताकि उन्हें मैच अनुभव मिल सके। जिसका फायदा हमें तीसरे वनडे में देखने को भी मिला।’

कुछ लोग तो शार्दुल को ‘जादूगर’ कहते हैं

रोहित ने कहा कि ‘कल के मैच में हमने बोर्ड पर रन बनाए थे, लेकिन इस तरह के मैदान पर कोई भी टोटल सुरक्षित नहीं है। हम अपनी योजनाओं पर अड़े रहें। शार्दुल कुछ समय से ऐसा (समय-समय पर विकेट लेना, साझेदारी तोड़ना) कर रहे हैं, कुछ लोग तो उन्हें ‘जादूगर’ कहते हैं। वह साझेदारी तोड़ना जानते हैं। वहीं मैंने जब भी कुलदीप को गेंद दी है, वह विकेट लेकर आया है।’

शार्दुल को मिला मैन ऑफ द मैच

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में शार्दुल ठाकुर ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया, उन्होंने 17 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि 6 ओवर में 45 रन देकर तीन कीवी बल्लेबाजों का शिकार किया, जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया।

मैच के बाद शार्दुल ठाकुर ने कहा, ‘मुझे टीम के खिलाड़ी काफी पसंद करते हैं और मैं भी अपने साथियों को भी पसंद करता हूं। मैं हमेशा खुद से पूछता हूं कि क्या करने की जरूरत है और अगली बार क्या सुधार करें। मैं ज्यादा नहीं सोचता क्योंकि हमें सभी परिस्थितियों के लिए तैयार रहना होता है, फिर चाहे वह बल्ले से हो या गेंद से। हर कोई बल्लेबाजी का आनंद लेता है और आधुनिक समय का खेल बल्लेबाजी के बारे में ही अधिक है।’

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now