Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका, चोटिल हुआ ये खतरनाक खिलाड़ी!

Untitled37

IND vs NZ T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रांची में पहला टी20 मैच खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को कलाई में चोट लगी है, जिसकी वजह से उनका इस सीरीज में खेल पाना संदिग्ध हो गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

चोट लगने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने मंगलवार को नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) को रिपोर्ट किया है। उन्हें बुधवार को रांची में रिपोर्ट करना था, इसके चलते गायकवाड़ ने अपनी दाहिनी कलाई में दर्द (Ruturaj Gaikwad Injury) के बारे में बीसीसीआई (BCCI) मेडिकल टीम को सूचित किया और NCA पहुंच गए हैं।

श्रीलंका सीरीज से भी बाहर रहे थे ऋतुराज गायकवाड़

आपको बात दें कि ओपनर ऋरुतुराज पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ भी कलाई की चोट के कारण टी20 सीरीज नहीं खेल पाए थे। उन्हें इस साल भी श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। टीम इंडिया के लिए जनवरी की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ शुभमन गिल और ईशान किशन के साथ ओपनिंग की थी।

ऋतुराज को लेकर बीसीसीआई अधिकारी ने दी ये जानकारी

इनसाइडस्पोर्ट के लिए एक बीसीसीआई अधिकारी ने बताया है कि ‘हां, रुतुराज कलाई की चोट के साथ NCA में है। हम अभी तक नहीं जानते कि यह गंभीर है या नहीं। लेकिन मैचों के लिए कम समय को देखते हुए, यह संभावना नहीं है कि वह इस समय उपलब्ध हो पाएंगे।

ऋतुराज की कलाई का स्कैन चल रहा

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने ये भी बताया है कि फिलहाल इस सलामी बल्लेबाज की कलाई का स्कैन चल रहा है और रिपोर्ट आने के बाद हमें और पता चलेगा। हमारे पास पहले से ही 4-5 सलामी बल्लेबाज उपलब्ध हैं, लेकिन यह चयनकर्ताओं पर निर्भर है कि वे किसी विकल्प का नाम दें या नहीं।’

टी20 सीरीज के लिए IND NZ का स्क्वाड

भारत- हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।

न्यूजीलैंड- मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेन क्लीवर, डेवोन कॉनवे, शेन डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now