Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भीड़ ने पुकारा- हमारी भाभी कैसी हो…विराट कोहली ने शुभमन गिल के जमकर ले लिए मजे, देखें वीडियो

IND Vs NZ Virat Kohli Shubman Gill Sara

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को इन दिनों एक अजीब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, वे जहां भी जाते हैं ‘सारा’ नाम की मिस्ट्री उनके पीछे पड़ जाती है। हाल ही इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे में गिल जब बाउंड्री लाइन के पास गए तब भीड़ ने ‘हमारी भाभी कैसी हो, सारा भाभी जैसी हो…’ चिल्लाना शुरू कर दिया। हालांकि गिल ने तो इसका कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने जमकर मजे ले लिए।

‘हमारी भाभी कैसी हो…’ पर विराट कोहली का रिएक्शन वायरल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जैसे ही भीड़ ने ‘हमारी भाभी कैसी हो, सारा भाभी जैसी हो…’ चिल्लाना शुरू किया तो विराट कोहली पहले तो मुस्कुराए। फिर जब भीड़ भी उत्साहित हो गई, तब कोहली डांस करने लग गए। उन्होंने शुभमन गिल को चिढ़ाते हुए जमकर कमर लचकाई। हालांकि इसके बाद उन्होंने फील्डिंग पर ध्यान देकर गेम खेलना शुरू कर दिया। इससे पहले भी गिल का सामना कई बार ‘सारा’ नाम से हो चुका है। पहले वनडे के दौरान भी जब शुभमन बाउंड्री के पास गए तो भीड़ ने सारा…सारा चिल्लाना शुरू कर दिया। इसे देख वह शर्म से लाल हो गए।

सारा नाम की मिस्ट्री नहीं छोड़ रही पीछा

दरअसल, सारा नाम की मिस्ट्री खुद शुभमन गिल ने क्रिएट की है। स्टार क्रिकेटर का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और अभिनेत्री सारा अली खान दोनों से जोड़ा जा चुका है। गिल ने एक टीवी शो में यह कहकर इन चर्चाओं को और बढ़ा दिया था कि बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस ‘सारा’ हैं। फिर जब उनसे पूछा गया, ‘क्या वो सारा को डेट कर रहे हैं?’ इस पर शुभमन ने कहा, ‘शायद’। हालांकि इसकी पुष्टि अब तक नहीं हुई है कि गिल दोनों में से किसी के साथ रिश्ते में हैं या नहीं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now