Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ईशान किशन का Idol यह दिग्गज क्रिकेटर, कहा-मैं उनकी जगह लेना चाहता…देखें video

Ishan Kishan Said My Cricket Idol Is Ms Dhoni

Ishan Kishan: टीम इंडिया कल न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच रांची में खेलने के लिए पहुंच चुकी हैं। रांची टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का होम ग्राउंड है, ऐसे में किशन अपने घर में खेलने के लिए उत्साहित है। ईशान किशन ने अपने आइडल अपने खिलाड़ी के बारे में भी बताया है।

MS धोनी है ईशान किशन के आइडल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ईशान किशन झारखंड की तरफ से क्रिकेट खेलते हैं, ऐसे में रांची उनका होम ग्राउंड हैं। बीसीसीआई ने एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें ईशान अपने पसंदीदा क्रिकेट के बारे में बता रहे हैं। किशान का एमएस धोनी उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। खास बात यह है कि रांची टीम इंडिया के केप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का भी होम ग्राउंड है। ऐसे में कल होने वाले मैच में धोनी भी मैदान में नजर आ सकते हैं।

ऑटोग्राफ मेरे जीवन का सबसे यादगार पल

ईशान किशन ने बताया कि ‘जब से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया है, तब से ही धोनी उनके पसंदीदा रहे हैं। जब मैं 18 साल का था तब पहली बार धोनी को देखा था, ऐसे में उनसे तुरंत जाकर ऑटोग्राफ मांगा था। धोनी का ऑटोग्राफ मिलना मेरे जीवन का सबसे यादगार पल था।’

मैं उनकी जगह लेना चाहता था

ईशान किशन ने कहा कि ‘क्रिकेट में हमेशा एमएस धोनी ही मेरे आदर्श रहे हैं। खास बात यह है कि हम दोनों एक ही जगह यानि रांची से आते हैं, ऐसे में उनकी जगह लेना चाहता था, इसलिए अब मैं यहीं चाहता हूं कि जब भी खेलू तो अपनी टीम को मैच जिताऊ’ बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ईशान किशन को ओपनिंग का मौका मिल सकता है।

बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था दोहरा शतक

बता दें कि ईशान किशन टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे बन रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में शानदार दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने 131 गेंदों में कुल 210 रन की पारी खेली थी। जबकि अब वह अपने होम ग्राउंड रांची में हैं, जहां खेलने को लेकर ईशान किशन भी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now