Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘मेरा नंबर Jazz का’ परिवार को लेकर सवाल पर Naseem Shah ने दिया मजेदार जवाब, वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे हंसी

Naseem Shah Interview

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) के करियर की अभी शुरुआत ही हुई है और अभी से उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को अपना मुरीद बना लिया है। नसीम शाह मैदान के अंदर तो अपनी गेंदबाजी को लेकर सूर्खियां बटोरते ही हैं साथ ही मैदान के बाहर भी वे अपनी क्यूटनेस और खूबसूरती को लेकर फेमस हैं। नसीम शाह ने हाल ही में एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर बात की साथ ही महिला एंकर को भी एक जवाब देकर हैरान कर दिया।

नसीम शाह ने परिवार के सवाल पर महिला एंकर को दिया मजेदार जवाब

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल पाकिस्तानी न्यूज चैनल सूनो टीवी ने हाल ही में पाकिस्तान के युवा गेंदबाज नसीम शाह का इंटरव्यू लिया। इसका एक भाग ट्विटर पर जमकर शेयर किया जा रहा है और लोग नसीम शाह के स्वैग की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। दरअसल इंटरव्यू के दौरान महिला एंकर उनसे परिवार के बारे पूछती है कि आपके कितने भाई बहन है। जिसका जवाब देते हुए नसीम कहते हैं कि हम 6 भाई और दो बहने हैं। वहीं इसके बाद एंकर उनसे पूछती है कि आपका कौनसा नंबर है? जिसपर नसीम शाह मजेदार जवाब देते हुए कहते हैं कि मेरा नंबर जैज का है, जिसे सुनकर दोनों के चेहरे पर हसी आ जाती है। दरअसल जैज पाकिस्तान की एक टेलीकॉम कंपनी है और ऐसे में नसीम ने एंकर के मजे ले लिए।

ये वीडियो ट्विटर पर जमकर शेयर किया जा रहा है। वहीं इस पर कई कमेंट्स भी आ रहे हैं। कुछ लोग नसीम शाह को मासूम बता रहे हैं वहीं कुछ लोग उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं। लोग ये भी बता रहे हैं कि जैज कंपनी का नाम है। वहीं इस इंटरव्यू में बाद में एंकर उनसे कहती है कि मैं भाइयों में आपका कौन सा नंबर है वो पूछ रही थी। जिसके जवाब देते हुए नसीम बताते हैं कि उनका तीसरा नंबर है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now