Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

KL Rahul Wedding: अथिया को हल्दी लगाते नजर आ रहे KL राहुल, कैप्शन में लिखा ‘सुख’

Kl Rahul Shares Wedding Pictures Of Haldi Ceremony

KL Rahul Wedding: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंध चुके हैं, शादी के बाद दोनों की तस्वीरें भी शेयर हुई थी, वहीं अब केएल राहुल ने भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें दोनों शादी की रस्में करते नजर आ रहे हैं।

राहुल ने कैप्शन लिखा ‘सुख’

Kullu Dussehra 2026 Celebration

केएल राहुल ने शादी के हल्दी की रस्मों की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें परिजन राहुल और अथिया को हल्दी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है कि ‘सुख’ खास बात यह है कि दोनों की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर हो रही हैं।

अथिया को हल्दी लगाते नजर आ रहे राहुल

राहुल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसकी एक फोटो में वह अथिया शेट्टी को हल्दी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दोनों को उनके परिजन भी हल्दी लगाते नजर आ रहे हैं, इस दौरान राहुल और अथिया की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है।

23 जनवरी को हुई है दोनों की शादी

बता दें कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए थे, मुंबई में बेहद सादे समारोह में दोनों ने सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले पर हुई। शादी समारोह में परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। टीम इंडिया के ज्यादातर स्टार खिलाड़ी राहुल के शादी में शरीक नहीं हो पाए। क्योंकि वह न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज खेल रहे थे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now