Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अर्शदीप ने 2 गेंद में लुटा दिए 19 रन…गुस्से से लाल हुए कप्तान हार्दिक, देखें VIDEO

Untitled67

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रांची में सीरीज का पहला टी20 खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड ने पारी के आखिरी ओवर में 27 रन बटोरे। यह ओवर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने फेंका। अर्शदीप सिंह के खिलाफ डेरिल मिशेल ने तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।

2 गेंद में ऐसे बने 19 रन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के लिए अंतिम ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पहली गेंद पर डेरिल मिशेल ने छक्का ठोका, ये गेंद नो बॉल निकली। इसके बाद जब अर्शदीप ने दोबारा गेंद डाली तो उस पर भी बल्लेबाज ने छक्का कूट डाला। इस तरह 1 गेंद पर 13 रन बने। फिर दूसरी गेंद पर भी मिचेल ने छक्का ठोका। यानी जब ओवर की 2 गेंद हुईं तो 19 रन बन चुके थे।

अर्शदीप सिंह ने अंतिम ओवर में लुटाए 27 रन

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अंतिम ओवर में कुल 27 रन लुटाए। जब अर्शदीप को शुरुआती तीन गेंद में 6 छक्के पड़े तो कप्तान हार्दिक पांड्या गुस्से से लाल होते दिखे। उनका रिएक्श बता रहा था कि वह गेंदबाज से कितने खफा हैं। अंतिम ओवर कुछ इस तरह N6 6 6 4 0 2 2 रहा।

कॉन्वे और डेरिल मिशेल ने खेली शानदार पारी

न्यूजीलैंड के लिए फिन ऐलेन 35, डेवोन कॉन्वे 52 और अंत में डेरिल मिशेल ने 59 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वहीं टीम इंडिया के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर

भारत (प्लेइंग इलेवन): इशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now