Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘मुबारक हो तुमको ये शादी तुम्हारी..’, कव्वाली नाइट में सरफराज अहमद ने गाए दर्द भरे गीत

Shaan Masood Wedding Sarfaraz Ahmed

नई दिल्ली: क्रिकेट जगत में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। भारत के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल और अक्षर पटेल ने ने शादी कर ली है। वही पाकिस्तान में भी शान मसूद और शादाब खान ने शादी रचाई। शान ने 20 जनवरी को पेशावर में शादी की। वह निकाह समारोह में मंगेतर निश्चे खान के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शान मसूद की शादी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कव्वाली नाइट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के दिग्गज बैटर सरफराज अहमद गाते नजर आ रहे हैं।

कौव्वाली नाइट में छाए सरफराज

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शादी के बाद कराची में 27 जनवरी को रिसेप्शन पार्टी आयोजित की थी। इस पार्टी में कौव्वाली का प्रोगाम था। बीच कार्यक्रम में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने शान मसूद के लिए गाना गाया। दरअसल जो गाना सरफराज गा रहे हैं वह अक्षय कुमार की फिल्म ‘हां मैने भी प्यार किया है’ का है. जिसके बोल है ‘मुबारक हो तुमको यह शादी तुम्हारी..सदा खुश रहो ये दुआ है हमारी..’ वीडियो में शान मसूद समेत और भी लोग सरफराज के गाने पर झूमते नजर आए।

लंबे वक्त के बाद टीम में वापसी

बता दें कि सऱफराज की टेस्ट मैच में वापसी हुई है। वो चार साल के बाद पाकिस्तान के लिए टेस्ट मैच खेले। सरफराज ने आते ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सेंचुरी ठोकी। उन्होंने दूसरे टेस्ट में बेहतरीन शतक जड़ा था। दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची टेस्ट मैच में सरफराज ने पहली पारी में 78 औऱ दूसरी पारी में 118 रन की पारी खेलकर टेस्ट मैच को ड्रा कराने में अहम भूमिका निभाई थी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now