Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

BBL 2023: स्टंप से दूर हटकर Ashton Turner ने जड़ दिया गगनचुंबी छक्का, गेंदबाज भी रह गया हैरान, देखें वीडियो

BBL 2022 23 Ashton Turner Perth Scorchers Vs Sydney Sixers

BBL 2023: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग में एक से बढ़कर एक नजारे देखने को मिल रहे हैं। इस लीग में जहां कोई गेंदबाज बॉलिंग से धमाल मचा रहा है तो कोई बल्ले से कमाल दिखा रहा है। इस टूर्नामेंट में आज पर्थ स्कॉचर्स और सिडनी सिक्सर्स (Perth Scorchers vs Sydney Sixers) के बीच मैच खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर सिडनी सिक्सर्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 151 रन बनाए जिसके जवाब में एशटन टर्नर की खतरनाक पारी के चलते पर्थ स्कॉचर्स ने आसानी से ये मैच जीत लिया। इस जीत के साथ पर्थ स्कॉचर्स ने बिग बैश लीग के फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

Ashton Turner ने जड़ दिया खतरनाक छक्का

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पर्थ स्कॉचर्स के कप्तान एश्टन टर्नर इस सीजन में खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं। सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ भी खेले गए मैच में वे कहर बरपाते नजर आए। उन्होंने 47 गेंदों पर 84 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। एश्टन ने इस पारी में कई बेहतरीन शॉट्स खेले लेकिन सबसे खास शॉट मैच के 10वें ओवर में आया जब उन्होंने दारशूईसी की गुड लेंथ की बॉल पर स्टंप से साउड हटकर गेंद को अपने बल्ले के सबसे शानदार हिस्से से टच करके उसे सीधे मौदान के बाहर भेज दिया। इस शॉट के चलते वे पर्थ स्कॉचर्स की तरफ से इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

मैच का लेखा-जोखा

पर्थ स्कॉचर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर सिडनी सिकसर्स ने 20 ओवर खत्म होने के बाद 151 रन बना लिए। जिसके जवाब में पर्थ स्कॉचर्स ने इस टाइटल को बेहद ही आसानी से 18.3 ओवर में ही हासिल कर लिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

Perth Scorchers playing 11: कैमरन बैनक्रॉफ्ट, स्टीफन एस्किनाज़ी, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस (wk), एश्टन टर्नर (c), निक हॉब्सन, कूपर कोनोली, एंड्रयू टाय, डेविड पायने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, लांस मॉरिस

Sydney Sixers Playing 11: जोश फिलिप (wk), स्टीवन स्मिथ, कर्टिस पैटरसन, मोइसेस हेनरिक्स (c), जॉर्डन सिल्क, हेडन केर, डैनियल क्रिश्चियन, बेन द्वाराशुइस, सीन एबॉट, स्टीव ओ’कीफ, इज़हारुलहक नवीद

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now