Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

लखनऊ में जमकर चलता है भारतीय टीम का सिक्का, आंकड़े देख न्यूजीलैंड के भी उड़ जाएंगे होश

Ind Vs Sl Villain For Team India In 19th Over

IND vs NZ 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच रविवार को खेला जाना है। इस मैच का आयोजन लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा जिसके लिए भारतीय टीम पहुंच गई है। वहीं इस मैच में भारत की कमान हार्दिक पंड्या के हाथों में होगी तो दूसरी तरफ न्यूजीलैंड को मिशेल सैंटनर। भारत को अगर सीरीज में जिंदा रहना है तो ये मैच जीतना बेहद जरूरी है। इस मैच से पहले आइए जान लेते हैं लखनऊ में भारत का रिकॉर्ड कैसा है।

Team India at Luckhnow: लखनऊ के मैदान पर भारत का रिकॉर्ड

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 5 मैच खेले गए हैं जिसमें से दो भारतीय टीम ने खेले हैं और 3 अफगानिस्तान ने खेले हैं। टीम इंडिया ने इस ग्राउंड पर अपना पहला टी20 मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। वहीं साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ इसी मैदान पर टीम इंडिया की भिड़ंत हुई थी। बता दें कि टीम इंडिया ने अब तक इकाना मैदान पर दो टी20 मैच खेले है और दोनों में ही जीत हासिल की हैं।

इसे भी पढ़ें:  रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान, क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वापसी करेंगे जस्सी ?

Luckhnow Pitch Report: जानें कैसी है लखनऊ की पिच

लखनऊ की पिच एक दम सपाट है और यहां पर बल्लेबाजों को फायदा हो सकता है। वहीं मैदान पर शाम को ओस भी गिरती है जिसके चलते पहले गेंदबाजी करना ही फायदेमंद होगा।

IKANA Stadium average score records: इतना रहता है स्कोर

इकाना स्टेडियम में पहली इनिंग का एवरेज स्कोर 157 रहता है वहीं दूसरी पारी का स्कोर 129 रहता है। इकाना स्टेडियम में पहले बैटिंग करने वाली टीम 5 मैच जीती है वहीं दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम 3 मैच जीती है।

इसे भी पढ़ें:  'वेल डन बेबी' Hardik Pandya ने लिया Shubman Gill का इंटरव्यू, लगाया गले, देखें वीडियो

टी20 सीरीज के लिए IND NZ का स्क्वाड

भारतीय टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।

न्यूजीलैंड टीम: मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेन क्लीवर, डेवोन कॉनवे, शेन डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now