Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सीरीज में बराबरी करने उतरेगी भारतीय टीम, घर बैठे टीवी और मोबाइल पर ऐसे देख सकेंगे लाइव

Ind Vs Nz Live 1st T20 Team India Won The Toss And Chose Bowling 1

IND vs NZ 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाना है। इस मैच का आयोजन लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा जिसके लिए भारतीय टीम पहुंच गई है। वहीं इस मैच में भारत की कमान हार्दिक पंड्या के हाथों में होगी तो दूसरी तरफ न्यूजीलैंड को मिशेल सैंटनर। भारत को अगर सीरीज में जिंदा रहना है तो ये मैच जीतना बेहद जरूरी है। इस मैच से पहले आइए जान लेते हैं लखनऊ में भारत का रिकॉर्ड कैसा है।

Team India at Luckhnow: लखनऊ के मैदान पर भारत का रिकॉर्ड

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 5 मैच खेले गए हैं जिसमें से दो भारतीय टीम ने खेले हैं और 3 अफगानिस्तान ने खेले हैं। टीम इंडिया ने इस ग्राउंड पर अपना पहला टी20 मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। वहीं साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ इसी मैदान पर टीम इंडिया की भिड़ंत हुई थी। बता दें कि टीम इंडिया ने अब तक इकाना मैदान पर दो टी20 मैच खेले है और दोनों में ही जीत हासिल की हैं।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने PM मोदी-अमित शाह से की मुलाकात, तारीफ में कही बड़ी बात

और पढ़िए

Luckhnow Pitch Report: जानें कैसी है लखनऊ की पिच

लखनऊ की पिच एक दम सपाट है और यहां पर बल्लेबाजों को फायदा हो सकता है। वहीं मैदान पर शाम को ओस भी गिरती है जिसके चलते पहले गेंदबाजी करना ही फायदेमंद होगा।

टी20 सीरीज के लिए IND NZ का स्क्वाड

भारतीय टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।

इसे भी पढ़ें:  बॉलरों को समझ नहीं आएंगे जो रूट, पहली बार आईपीएल खेलने जा रहे स्टार बल्लेबाज ने भरी हुंकार

न्यूजीलैंड टीम: मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेन क्लीवर, डेवोन कॉनवे, शेन डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर।

और पढ़िए

IND vs NZ T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 टीवी पर कैसे देखें लाइव

डीडी स्‍पोर्ट्स फ्री टू एयर चैनल पर मैच का प्रसारण फ्री में देखा जा सकता है. इसके अलावा स्‍टार स्‍पोर्टस नेटवर्क के चैनलों पर भी मैच उपलब्‍ध रहेगा।

IND vs NZ T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 ऑनलाइन कैसे देखें लाइव ?

डीडी स्‍पोर्ट्स की मोबाइल एप पर भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच देखा जा सकता है. इसके अलावा डिजनी हॉटस्‍टार पर भी मैच उपलब्‍ध रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  'बहुत दिनों से दिखे नहीं...', इंग्लैंड के सूपड़ा साफ पर भिड़े वसीम जाफर-माइकल वॉन

और पढ़िए 

Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now