Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Pakistan Cricket: पाक के इस तेज गेंदबाज को बनाया गया खेल मंत्री, जल्द लेंगे शपथ

Pakistan Fast Bowler Wahab Riaz Was Made The Sports Minister

Pakistan Cricket: पाकिस्तान में इस वक्त राजनीतिक हालात और क्रिकेट चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं इस बीच पाकिस्तान में फिर कुछ नया देखने को मिला है। पाकिस्तान के एक तेज गेंदबाज को पंजाब का कार्यवाहक खेल मंत्री बनाया गया है, जबकि यह खिलाड़ी फिलहाल देश में भी नहीं है, वह बांग्लादेश प्रीमियर लीग में हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में लीग से वापस लौटते ही वह खेल मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

वहाब रियाज को बनाया खेल मंत्री

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज को पंजाब सूबे का कार्यवाहक खेल मंत्री बनाया गया है। वहाब फिलहाल बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खुलना टाइगर्स की तरफ से खेल रहे हैं, ऐसे में वह जैसे ही पाकिस्तान लौटते हैं, उन्हें तुरंत मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। बता दें कि वहाब रियाज को खेल मंत्री बनाने का फैसला पंजाब सूबे के मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने लिया है।

हालांकि बताया जा रहा है कि वहाब रियाज फिलहाल बांग्लादेश लीग में अपना सफर पूरा करेंगे, जबकि उसके बाद ही वह वापस देश लौटेंगे। इसके अलावा वहाब PSL लीग में हिस्सा लेंगे या नहीं इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

2020 में खेला था आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

बता दें कि वहाब रिहाज ने पाकिस्तान के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2020 में खेला था, उसके बाद से ही वह पाकिस्तान की टीम से बाहर चल रहे हैं। वहाब ने पाकिस्तान के लिए 36 टी-20, 91 वनडे और 27 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने सभी मैचों में कुल 237 विकेट निकाले हैं। खास बात यह है कि वहाब रिहाज ने पाकिस्तान लीग में भी 103 विकेट लिए हैं, जो पीएसएल के सबसे ज्यादा विकेट टेकर बॉलर हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now