Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ईशान किशन ने छोड़ दिया रनआउट का चांस, देखें वीडियो

IND Vs NZ Ishan Kishan 1

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भले ही टीम इंडिया ने जीत लिया हो, लेकिन ईशान किशन चिंता का विषय बन गए हैं। ईशान न तो फील्डिंग में कुछ खास कर पा रहे हैं और न ही बल्लेबाजी में बेहतर दिख रहे हैं। दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के ओपनर 32 गेंदों में 2 चौके ठोक महज 19 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान ने इससे पहले अपनी खराब फील्डिंग से क्रिकेटप्रेमियों को निराश किया।

पांचवें ओवर में छोड़ा रनआउट का चांस

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा पांचवें ओवर में देखने को मिला। सुंदर ने कॉनवे को जैसे ही इस ओवर की दूसरी गेंद डाली, बल्लेबाज ने इस पर लेग साइड में स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। हालांकि बॉल दूर तक चली गई, तो ईशान ने दौड़ लगा दी। इधर स्ट्राइकर एंड पर शुभमन गिल कवर करने पहुंच गए थे, लेकिन ईशान खुद को नहीं संभाल पाए और इतनी खराब थ्रो फेंकी कि ये गिल से काफी दूर जाकर गिरी। इतने में नॉन स्ट्राइकर एंड से चैपमैन ने दौड़कर एक रन पूरा कर लिया। ईशान को बल्लेबाजी के बाद खराब फील्डिंग के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

सूर्या-पांड्या ने जिताया मैच

न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 99 रन बना सकी। अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, दीपक हुड्डा और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के तीन बल्लेबाज 14.3 ओवर में महज 70 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में सूर्यकुमार यादव ने टीम को जीत दिलाने का बीड़ा उठाया। उन्होंने अलग अंदाज में बैटिंग करते हुए सिर्फ 1 चौका लगाया और 31 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए। जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 20 गेंदों में एक चौका लगाकर नाबाद 15 रन बनाए।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now