Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, जीत के बाद इमोशनल हो गईं कप्तान शेफाली वर्मा, देखें video

Captain Shefali Verma Became Emotional Video

U19 Women T20 World Cup: भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए फाइनल मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जीतकर इतिहास बना दिया। मैच के बाद कप्तान शेफाली वर्मा इमोशनल हो गईं।

शेफाली वर्मा हो गई इमोशनल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मैच जीतने के बाद टीम इंडिया की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लेकिन मैच के बाद जब कप्तान शेफाली वर्मा बोली तो वह कुछ देर के लिए इमोशनल हो गई, जिसकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह इमोशनल नजर आ रही हैं। लेकिन उन्होंने अपनी टीम के लिए खुशी भी जताई।

भारत इंग्लैंड को किया धराशाई

मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, मैच में भारतीय गेंदबाजों ने कहर ढा दिया। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम को 17.1 ओवर में 68 रनों पर ऑलआउट कर दिया। भारत की तरफ से पार्श्वी चोपड़ा और तितस साधु ने 2-2 विकेट लिए। जिसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने बचा खुचा काम कर दिया।

भारतीय बल्लेबाजों ने की शानदार बैटिंग

वहीं मैच में स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार बैटिंग की, भारत की तरफ से सोम्या तिवारी और गोंगडी तृषा ने 24-24 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान शेफाली वर्मा ने भी 15 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम ने 14 ओवर में तीन विकेट खोकर 69 रनों का स्कोर बनाकर जीत हासिल कर ली।

भारत ने जीता पहला विश्वकप

बता दें कि आईसीसी ने पहली बार अंडर-19 महिला विश्वकप का आयोजन किया था, जहां पहली बार में ही भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचते हुए यह टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद भारतीय महिला टीम को कई दिग्गजों ने बधाई दी है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now