Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

लखनऊ की खराब पिच पर जमकर बरसे वसीम जाफर, शानदार ट्वीट कर ले लिए मजे, देखें

IND Vs BAN 1st Test Shubman Gill Wasim Jaffer

IND vs NZ 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या टॉस हारे और कीवी टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 99 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में मैच जीत लिया। इस मैच का आयोजन लखनऊ के इकाना स्टेडियम किया गया जहां की पिच टी20 लायक साबित नहीं हुई और कोई भी बल्लेबाज छक्का तक नहीं लगा सका।

वसीम जाफर ने पिच के ले लिए मजे

Kullu Dussehra 2026 Celebration

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लंबे समय के बाद कोई मैच आयोजित किया गया लेकिन वहां की पिच देखकर सभी को निराशा हुई। दरअसल पिच में सिर्फ गेंदबाजों को मदद थी और टी20 में ये नहीं चलता है। इस पिच की कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी आलोचना की साथ ही पूर्व गेंदबाज वसीम जाफर ने ट्विटर पर मजे ले लिए। वसीम जाफर ने ट्वीट कर लिखा कि ’12 दिन इतनी जल्दी’ इसके आगे उन्होंने इसके आगे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को टैग किया जो कि 12 दिन बाद शुरू होने वाली है।

वहीं इससे पहले जाफर ने एक और ट्वीट किया था और लिखा था कि- ये पिच टी20 के लिए नहीं बनी है। बल्लेबाजी इतनी मुश्किल नहीं होने चाहिए टी20 में। उन्होंने ये भी लिखा कि रविवार के दिन लोग कुछ अच्छा डिजर्व करते थे।

ये टी-20 के विकेट नहीं- हार्दिक पांड्या

पांड्या ने पिच के बारे में कहा- सच कहूं तो यह एक विकेट का झटका था। अब तक हमने जितने भी मैच खेले हैं, मुझे मुश्किल विकेटों से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं, लेकिन ये दोनों विकेट टी20 के लिए नहीं बने हैं। कप्तान ने आगे कहा- कहीं न कहीं क्यूरेटर या जिस मैदान में हम खेलने जा रहे हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे पिचों को पहले तैयार कर लें। उसके अलावा मैं खुश हूं। यहां तक ​​कि 120 का स्कोर भी विनिंग टोटल होता। गेंदबाज अपनी योजना पर अड़े रहे और यह सुनिश्चित किया कि कीवी बल्लेबाज स्ट्राइक रोटेट न करें। हम स्पिनरों को घुमाते रहे। ओस ने इसमें ज्यादा भूमिका नहीं निभाई। वे हमसे ज्यादा गेंद को स्पिन करा रहे थे। यह एक विकेट का झटका था।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now