Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘मुझमें और हरमनप्रीत में एक चीज कॉमन है…’, वीरेंद्र सहवाग ने मजेदार अंदाज में दिया कप्तान को जवाब

Virender Sehwag Harmanpreet Kaur

नई दिल्ली: अंडर 19 वुमंस वर्ल्ड कप के बाद अब 10 फरवरी से सीनियर महिला टीमों का टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है। साउथ अफ्रीका में खेले जाने वाले इस वर्ल्ड कप को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया 12 फरवरी को पाकिस्तान से भिड़ेगी। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने क्रिकेट के प्रति अपने जज्बात बयां किए।

क्रिकेट जेंटलमैन गेम नहीं है, बल्कि यह सभी का खेल है

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कौर ने ट्विटर पर लिखा- जब मैंने झुलू दी, अंजुम दी, डायना मैम देखीं, तो उन्होंने मेरे अंदर सहवाग सर, युवी पा, विराट और रैना पा की तरह ही जोश और जज्बा जगाया। मैंने उनकी जीत का समान रूप से जश्न मनाया है, हार पर समान रूप से रोई हूं। मेरे लिए क्रिकेट जेंटलमैन गेम नहीं, बल्कि यह सभी का खेल है।

हम दोंनों को बॉलर्स की पिटाई करने में बहुत मजा आता है

हरमनप्रीत के इस ट्वीट पर सहवाग ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा- मेरे और हरमनप्रीत कौर में एक चीज कॉमन है। हम दोनों को बॉलर्स की पिटाई करने में बहुत मजा आता है। वर्ल्ड कप का सफर अक्टूबर में नहीं, फरवरी में शुरू हो रहा है। आपके लिए शुभकामनाएं।

ऑस्ट्रेलिया है मौजूदा चैंपियन

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया एक बार फिर दावेदारी पेश करेगी। मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 2020 में टीम इंडिया को 99 रनों से शिकस्त दी थी। इस बार टीम इंडिया इतिहास रचने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहेगी। टीम इंडिया ने अब तक सिर्फ एक बार 2016 में टाइटल जीता है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now