Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जय शाह ने किया बड़ा ऐलान, भारत की बेटियों का अभिनंदन करेंगे क्रिकेट के भगवान

Under 19 World Cup 2023 Jay Shah BCCI Sachin Tendulkar

नई दिल्ली: भारत की बेटियों ने साउथ अफ्रीका में खेले गए अंडर 19 टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा। रविवार को टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से शिकस्त देकर महिलाओं का इनॉग्रल टी-20 वर्ल्ड कप जीता। टीम इंडिया की इस धमाकेदार जीत के बाद बीसीसीआई गदगद है। बोर्ड ने कल शाम भारत की जीत के बाद 5 करोड़ रुपये की ईनामी राशि का ऐलान कर दिया था। अब बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक और ऐलान किया है।

1 फरवरी को होगा सम्मान 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जय शाह ने ट्वीट कर कहा- मुझे बहुत खुशी हो रही है कि भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और बीसीसीआई पदाधिकारी 1 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 6:30 बजे विजयी भारत U19 टीम का अभिनंदन करेंगे। युवा क्रिकेटरों ने भारत को गौरवान्वित किया है और हम उनकी उपलब्धियों का सम्मान करेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में मौजूद रहेंगी बेटियां

इससे पहले जय शाह ने ट्वीट कर कहा था कि मैं शेफाली वर्मा और उनकी विजयी टीम को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में हमसे जुड़ने और 1 फरवरी को तीसरा टी20 देखने के लिए आमंत्रित करता हूं। यह उपलब्धि निश्चित रूप से एक उत्सव का आह्वान करती है। जय शाह ने पुरस्कार राशि का ऐलान करते हुए कहा- भारत में महिला क्रिकेट उफान पर है और विश्व कप की जीत ने महिला क्रिकेट का कद कई पायदान ऊंचा कर दिया है। पुरस्कार राशि के रूप में पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। यह निश्चित रूप से एक पथ-प्रदर्शक वर्ष है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now