Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘मैं 25 साल के प्लेयर से भी फिट हूं’ 41 साल की उम्र में टीम में वापसी में जुटा यह धाकड़ बल्लेबाज

Shoaib Malik Returns To Pakistan Cricket Team At The Age Of 41

Pakistan Cricket: पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान शोएब मलिक लंबे समय से पाकिस्तान टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन उन्होंने टीम में वापसी की उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं। शोएब मलिक ने अपनी फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया है, उनका कहना है कि वह 25 साल के प्लेयर से भी फिट हैं।

‘मुझ पर भरोसा करें’

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, शोएब मलिक को उम्मीद हैं कि वह जल्द ही पाकिस्तान टीम में वापसी करेंगे। वह फिलहाल बांग्लादेश प्रीमियर लीग में हिस्सा ले रहे हैं। शोएब मलिक ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि ‘मैं साल के प्लेयर से भी फिट हूं। मुझ पर भरोसा करें मैं भले ही पाकिस्तान टीम में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हूं लेकिन आप मेरी फिटनेस की तुलना किसी 25 साल के प्लेयर से भी कर सकते हैं,’

रिटायरमेंट की सोच भी नहीं रहा

शोएब मलिक ने कहा कि ‘उनके अंदर अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है, और मैं अपने खेल का आनंद ले रहा हूं, फिलहाल तो मैं रिटायरमेंट के बारे में सोच भी नहीं रहा हूं। जब तक मेरे अंदर क्रिकेट बाकि हैं मैं क्रिकेट खेलता रहूंगा। मैं टेस्ट और वनडे से संन्यास ले चुका हूं लेकिन टी20 के लिए मैं अभी भी अपनी टीम के लिए उपलब्ध हूं।’

2021 में खेला था आखिरी मुकाबला

बता दें कि शोएब मलिक ने 2021 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए आखिरी मुकाबला खेला था, उसके बाद से ही वह पाकिस्तान टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन शोएब मलिक ने अभी भी टीम में वापसी की उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं। उनका मानना है कि वह जल्द ही पाकिस्तान टीम में वापसी कर सकते हैं। फिलहाल शोएब मलिक बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं।

शोएब मलिक की गिनती पाकिस्तान के सबसे सफल क्रिकेटरों में होती है, वह अपने करियर में 10 हजार से भी ज्यादा रन बना चुके हैं। शोएब मलिक ने 124 टी20 इंटरनेशनल, 287 वनडे इंटरनेशनल और 35 टेस्ट मैच खेले हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now