Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांगड़ा के रानीताल में पेड़ से टकराई पंजाब रोडवेज की बस, 7 घायल

कांगड़ा के रानीताल में पेड़ से टकराई पंजाब रोडवेज की बस, 7 घायल

कांगड़ा।
कांगड़ा जिला के रानीताल के पास पंजाब रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बस सवार कुल सात लोग घायल हो गए। 5 घायलों को हल्की पुल्की चोट आई, वहीं, दो घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह पंजाब रोडवेज की बस चंडीगढ़ जा रही थी। इस दौरान कांगड़ा के रानीताल के पास बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर फिसलन के चलते यह हादसा हुआ। हादसे में 7 यात्री घायल हो गए। अगर बस पेड़ से टकराकर नहीं रुकती तो पलट भी सकती थी। घटना मंगलवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे हुआ है। हादसे के वक्त बस सवारियों से भरी हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  देहरा में ब्यास पुल से टकराई बाइक:युवक का सिर धड़ से हुआ अलग, मौक पर मौत, 1 महिला गंभीर घायल

रानीताल पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह साढ़े ग्यारह बजे धर्मशाला से चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज की बस सड़क पर गिरी मिट्टी के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। लगभग सात लोग घायल हुए थे, जबकि दो लोगों को 108 एंबुलेंस से टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now