Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘मुझे डर है कि अगले 5 से 10 सालों तक टेस्ट क्रिकेट खत्म न हो जाए’…इस दिग्गज ने दिया बयान

New Project5

IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले महीने यानी 9 फरवरी से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) की शुरुआत होगी। इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। डेविड वॉर्नर को डर सता रहा है कि कहीं टेस्ट क्रिकेट खत्म न हो जाए। डेविड वार्नर ने घरेलू लीग बिग बैश में अपनी टीम सिडनी थंडर के साथी खिलाड़ी का उदाहरण देते हुए यह बयान दिया।

मुझे डर है कि अगले 5 से 10 सालों तक टेस्ट क्रिकेट खत्म न हो जाए- डेविड वार्नर

Kullu Dussehra 2026 Celebration

डेविड वार्नर ने अपने बयान में कहा कि ‘मैं एक दिन अपनी BBL टीम के खिलाड़ी ओलिवर डेविस से बात कर रहा था। डेविस को सफेद गेंद क्रिकेट खेलना ज्यादा पसंद हैं और मैं उसे टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए शायद ही देख सकूं। जबकि अगर वो अपनी ध्यान लाल गेंद पर दे तो वो टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे सकता है, हालांकि क्रिकेट जिस दिशा की ओर बढ़ते हुए दिख रहा है मुझे डर है कि अगले 5 से 10 सालों तक टेस्ट क्रिकेट खत्म न हो जाए’।

युवा खिलाड़ी पैसों की तरफ देख रहे हैं- डेविड वार्नर

डेविड वार्नर ने अपने बयान में ये भी कहा कि ‘मुझे वे सब खिलाड़ी बहुत पसंद हैं तो लाल गेंद से अपना क्रिकेट शुरू करते हैं और टेस्ट क्रिकेट खेलते रहते हैं, क्योंकि ये वही है जिसे आपको पीछे छोड़ना है। हालांकि ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिसने टेस्ट क्रिकेट खेले बिना अपना नाम बढ़ा लिया है, जबकि युवी खिलाड़ी टी20 लीग और पैसों को देख रहे हैं। वहीं क्रिकेट में अपनी वैल्यू बढ़ाने का आसान तरीका ये है कि आप अपना नाम बढ़ाना हैं।’

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत टेस्ट सीरीज शेड्यूल

पहला टेस्ट
9 से 13 फरवरी, नागपुर

दूसरा टेस्ट
17 से 21 फरवरी, दिल्ली

तीसरा टेस्ट
1 से 5 मार्च, धर्मशाला

चौथा टेस्ट
9 से 13 मार्च, अहमदाबाद

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now