Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत दौरे के लिए स्टाइल में रवाना हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम, देखें मजेदार फोटो

IND Vs AUS Australia Test Team

IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के लिए रवाना हो गई है। टीम में डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन, पैट कमिंस समेत कई खिलाड़ी मौजूद हैं।

एंजॉय करते हुए सफर कर रहे ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वहीं ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एस्टन आगर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। साथ ही इस दौरान उन्होंने तस्वीर भी शेयर की जिसमें उनके साथ मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड और मिशेल स्वेपसन भी नजर आ रहे हैं। वहीं मार्नस लाबुशेन पहले ही अपने फैंस को टेस्ट सीरीज की तैयारियों की झलक दिखा चुके हैं। वो पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम के साथ ही भारत दौरे पर आ रहे हैं। वहीं इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने विशेष तैयारी भी की है। टीम यहां पर नागपुर और बेंगलुरू में प्रेक्टिस करेगी।

Australian team

मार्नस लाबुशेन ने पैक किए कॉफी बैग

मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) समेत कई युवा खिलाड़ी पहली बार भारत दौरे पर होंगे। ऐसे में लाबुशेन ने भारत दौरे के लिए काफी सीरियस तैयारी की है। उन्होंने अपनी क्रिकेट किट के साथ-साथ कॉफी के कई सारे पैकेट्स भी पैक किए हैं, जिसकी एक झलक उन्होंने अपने टि्वटर हैंडल पर शेयर की। लाबुशेन ने अपने किट बैग में कॉफी के कई सारे पैकेट्स से रखे हुए हैं और इसकी एक तस्वीर को टि्वटर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘बस कुछ किलो कॉफी भी अपने रास्ते पर है.’ इसके साथ ही उन्होंने भारत का राष्ट्रीय ध्वज, कॉफी का कप और बैट बॉल वाला इमोजी इस्तेमाल किया है।

IND vs AUS Test Schedule: ये है टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

-पहला टेस्ट, 9-13 फरवरी, वीसीए स्टेडियम, नागपुर
– दूसरा टेस्ट,17-21 फरवरी, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली,
-तीसरा टेस्ट, 1-5 मार्च, एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला,
– चौथा टेस्ट,9-13 मार्च, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

इंडिया दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लांस मॉरिस, एश्टन एगर, मिचेल स्वेप्सन, नाथन लियोन, जॉश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now