Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऑस्ट्रेलिया के ‘टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ को नहीं मिल रहा भारत का वीजा, शेयर किया इमोशनल फोटो

IND Vs AUS Usman Khwaja

IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। ये सीरीज भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए ही बेहद जरूरी है। इस सीरीज के लिए जहां ऑस्ट्रे्लिया की पूरी टीम भारत पहुंच गई है वहीं दूसरी ओर टीम के स्टार खिलाड़ी और शेन वॉर्न टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर उस्मान ख्वाजा को अभी तक वीजा नहीं मिला है जिससे वे परेशान है और उन्होंने एक ट्वीट भी पोस्ट किया है।

उस्मान ख्वाजा ने शेयर किया दुखी करने वाला पोस्ट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सोमवार की रात के ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट अवार्ड्स में टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर जीतने के बाद, स्टार बल्लेबाज मंगलवार को बाकी टीम के साथ भारत दौरे के लिए निकलने वाले थे। लेकिन बाकी उनके वीजा को लेकर आई अड़चनों के चलते वह अपना देश नहीं छोड़ पाए और फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में ही हैं।

36 वर्षीय इस बल्लेबाज ने फ़ेसबुक पर अपनी स्थिति का खुलासा करते एक मीम टेम्पलेट सहरे किया, जिसमें हिट टीवी सीरीज़ नारकोस में पाब्लो एस्कोबार की भूमिका निभाने वाले एक अभिनेता की तस्वीर के ऊपर ‘मी वेटिंग फॉर माय इंडियन वीज़ा लाइक …’ लिखा था। बता दें कि उस्मान ख्वाजा के पिता पाकिस्तान से ऑस्ट्रेलिया आए थे जिसके बाद ट्विटर पर कई लोग उन्हें पाकिस्तान से कनेक्शन होने के चलते वीजा ना मिलने की बात कर रहे हैं।

IND vs AUS Test Schedule: ये है टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

-पहला टेस्ट, 9-13 फरवरी, वीसीए स्टेडियम, नागपुर
– दूसरा टेस्ट,17-21 फरवरी, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली,
-तीसरा टेस्ट, 1-5 मार्च, एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला,
– चौथा टेस्ट,9-13 मार्च, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (wk), इशान किशन (wk), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

इंडिया दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लांस मॉरिस, एश्टन एगर, मिचेल स्वेप्सन, नाथन लियोन, जॉश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now