Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Union Budget 2023 में DigiLocker को मिला बढ़ावा! जानिए कैसे दस्तावेजों के लिए आएगा काम

Union Budget 2023 DigiLocker

Union Budget 2023 DigiLocker use for Documents: 1 फरवरी, बुधवार को मोदी सरकार 2.0 का आखिरी बजट पेश कर दिया गया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023 को पेश करते हुए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इस दौरान सीतारमण ने डिजिटल लॉकर यानी डिजिलॉकर (DigiLocker) को लेकर भी बड़ी बात कही है।

बजट 2023 में वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि DigiLocker में स्टोर आधार मान्य होगा। ऐसे में ऐप के इस्तेमाल को बढ़ावा मिल सकता है। ऐलान किया गया कि साथ में हार्ड कॉपी ना होने पर भी डिजिलॉकर ऐप में मौजूद डॉक्यूमेंट्स मान्य होंगे। हालांकि, इसके लिए मोबाइल में डिजिलॉकर ऐप होना जरूरी है।

क्या है डिजिलॉकर? (What is DigiLocker App)

दरअसल, डिजिलॉकर ऐप में यूजर्स अपने सभी सरकारी या जरूरी दस्तावेजों को सुरक्षित रख सकते हैं। इसे एक सॉफ्ट कॉपी ऐप भी कहा जा सकता है। डिजिलॉकर ऐप का इस्तेमाल एंड्रॉयड या आईफोन दोनों यूजर्स कर सकते हैं। इसमें आप अपना पैन कार, आधार कार्ड, 10वीं-12वीं का सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि रख सकते हैं। साथ में हार्ड कॉपी ना होने पर आप इसमें अपलोडेड दस्तावेज को सेव कर सकते हैं।

DigiLocker App Use and Upload Documents via WhatsApp 

  • सबसे पहले अपने फोन में +91-9013151515 नंबर को सेव कर लें।
  • इस नंबर को आप MyGov HelpDesk नाम से सेव कर सकते हैं।
  • इसके बाद WhatsApp Contact में इस नंबर को सर्च करें।
  • ऐप पर MyGov HelpDesk ओपन करें।
  • इसके बाद ‘Hi’ या ‘Namaste’ लिखकर भेजें।
  • अब DigiLocker को सिलेक्ट करें।
  • यहां पर आप जिन डॉक्यूमेंट्स को सेव करना चाहते हैं उन्हें अपलोड कर सकते हैं।
  • पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज को यहां अपलोड कर सकते हैं।

How to See DigiLocker App Uploaded Documents

DigiLocker पर दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद आप इसे जरूरत होने पर दिखा सकते हैं। आप चाहें तो फोन में डाउनलोड ऐप में जाकर दस्तावेज दिखा सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप के जरिए भी दस्तावेजों को दिखा सकते हैं, इसके लिए भी आपको ऊपर बताए गए प्रोसेस को अपनाना होगा और फिर अपलोड डॉक्यूमेंट में जाकर देख सकेंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now