Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘भारत में खेलते वक्त ऐसा लगता है कि मैं अपने देश में खेल रहा हूं’…पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

New Project14

Umar Akmal: पाकिस्तानी टीम के विस्फोटक बल्लेबाज उमर अकमल ने टीम इंडिया में खेलने के अनुभव को साझा किया है। उन्होंने भारतीय फैंस की जमकर तारीफ भी की। फिलहाल पाकिस्तान टीम से बाहर चल रहे 32 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने जब भी वह भारत में खेले हैं, उन्हें ऐसा लगा है जैसे वह अपने ही देश में खेल रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उमर अकमल ने एक यूट्यूब चैनल अपने इंटरव्यू में भारतीय फैंस की तारीफ की। उन्होंने कहा है कि ‘वो पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को इज्जत देते थे, इंडिया में खेलना मुझे बहुत अच्छा लगता है, खासतौर पर एशिया में खेलना बहुत अच्छा लगता है।

भारत और एशिया में खेलने में मजा आता है- उमर अकमल

उमर अकमल ने बताया कि ‘अभी तक मैं पाकिस्तान में होम सीरीज इतनी लंबा नहीं खेला, सिर्फ 2 मैच खेला हूं वो भी टी20 जिसमें मैं अनलकी रहा। पहली बार गेंद पर आउट होता रहा। इंडिया में जब खेलता हूं तो ऐसा लगता है कि जैसे अपने देश में खेल रहा हूं। भीड़ बहुत ज्यादा इज्जत देती है। खासतौर पर पाकिस्तानी क्रिकेट प्लेयर्स को बहुत ज्यादा इज्जत मिलती है। वहां (भारत और एशिया) खेलने में मज़ा आता है।’

उमर अकमल का क्रिकेट करियर

आपको बता दें कि उमर अकमल ने पाकिस्तान के लिए 16 टेस्ट खेले हैं। जिसमें उन्होंने 1003 रन बनाए। जबकि 121 वनडे में 3194 और 84 टी20 मुकाबलों में 1690 रन बना चुके हैं। उन्होंने महज 2 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें वो अपना खाता खोलने में असफल रहे थे। साथ ही उन्होंने भारत के खिलाफ 6 टी20 और दो वनडे मैच खेले हैं।

उमर अकमल अपने अंतिम टी20 में शून्य पर आउट हुए थे

उमर अकमल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2009 में टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट जिम्बाब्वे के खिलाफ 2011 में खेला था। उमर अकमल ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था, जबकि आखिरी वनडे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2019 में खेला। आखिरी टी20 उन्होंने 2019 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था, जिसमें वह शून्य पर बोल्ड हुए थे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now