Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शुभमन गिल का हाहाकार, T-20 में शतक ठोक तोड़ डाला रोहित-विराट का रिकॉर्ड

Published on: 1 February 2023
IND Vs NZ Shubman Gill Virat Kohli Rohit Sharma

नई दिल्ली: शुभमन गिल…टीम इंडिया का वो बल्लेबाज जिसने आते ही धूम मचा दी है। पहले वनडे में दोहरा शतक फिर टी-20 इंटरनेशनल में शतक जड़कर शुभमन गिल ने क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भरा। भारत-न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेले गए तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में गिल ने 54 गेंदों में सेंचुरी ठोक तबाही मचा दी। उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की जमकर कुटाई की और 10 चौके-5 छक्के ठोक सेंचुरी जड़ दी। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

तोड़ डाला विराट कोहली का रिकॉर्ड

गिल इस पारी के साथ टी-20 इंटरनेशनल की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ डाला। टी-20 इंटरनेशनल में कोहली का हाईऐस्ट स्कोर नाबाद 122 रन था। गिल ने 123 रन बनाकर ये रिकॉर्ड तोड़ डाला। इसके साथ ही वह टी-20i में शतक ठोकने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी भी बन गए। सबसे कम गेंदों में शतक जड़ने के मामले में उन्होंने दीपक हुड्डा को पीछे छोड़ दिया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now