Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

6 6 6 6 6 6 6 …Shubman Gill के 7 तूफानी छक्कों पर दिल हार बैठेंगे आप, देखें

New Project20

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे तीसरे टी20 में शुभमन गिल छा गए। उन्होंने बल्ले से कहर बरपाया और तूफानी शतक ठोक दिया। शुभमन गिल की 126 रनों की पारी पर दर्शक झूम उठे। गिल ने आज दर्शकों का खूब मनोरंज किया और मैदान के हर कौने में गेंद को भेजा। गिल के बल्ले से एक से बढ़कर एक शॉट निकले। इस दौरान उन्होंने कुल 7 छक्के ठोके। इन्हीं छक्कों के वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, देखिए नीचे…

गिल ने बनाए नाबाद 126 रन

भारत के लिए शुभमन गिल ने (नाबाद 126 रन) की तूफानी पारी खेली। गिल सीरीज के पहले दो मुकाबलों में फ्लॉप रहे थे, लेकिन तीसरे मैच में उन्होंने आक्रामक रूप दिखाया और 63 गेंदों का सामना करते हुए 126 रन ठोक डाले। इस दौरान गिल ने 12 चौके और 7 छक्के जमाए।

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच मैच ऐसे देखें लाइव

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 का स्कोरकार्ड

टीम इंडिया ने 20 ओवर के बाद 234 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड को यह मुकाबला जीतने के लिए 235 रन बनाने होंगे। भारत के लिए शुभमन गिल ने 126, राहुल त्रिपाठी ने 44 और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 30 रनों का योगदान दिया।

दोनों टीमों की प्लेइँग 11

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)- फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (डब्ल्यू), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, ब्लेयर टिकनर

इसे भी पढ़ें:  Team India ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ

भारत (प्लेइंग इलेवन)- शुभमन गिल, इशान किशन (डब्ल्यू), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (सी), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now