Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चटाक…उमरान मलिक ने फेंकी बुलेट बॉल, पोज मारते रह गए ब्रेसवेल, देखें वीडियो

IND Vs NZ Umran Malik Michael Bracewell1

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को अहमदाबाद में खेला गया तीसरा और फाइनल टी-20 मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने गदर मचाया फिर गेंदबाजों ने कीवी टीम के बल्लेबाजों की बखिया उधेड़ डाली। एक छोर से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजों पर कहर बरपाया तो दूसरी ओर युजवेंद्र चहल की जगह टीम में शामिल किए गए उमरान मलिक ने अपनी रफ्तार से ब्रेसवेल के होश उड़ा डाले। उमरान ने अपनी तूफानी गेंद पर माइकल ब्रेसवेल को इस तरह बोल्ड किया कि सब दंग रह गए।

माइकल ब्रेसवेल के उड़ाए होश

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा 5वें ओवर में देखने को मिला। ब्रेसवेल के लिए ओवर द विकेट गेंद डालने आए उमरान मलिक ने जैसे ही इस ओवर की तीसरी गेंद डाली, माइकल ब्रेसवेल ने इसे पॉइंट की ओर से उड़ाने की कोशिश की, लेकिन वे पोज मारते ही रह गए और उमरान की तूफानी बॉल चटाक…की आवाज करते हुए विकेट चटका गई। ये गेंद टप्पा पड़कर इस रफ्तार से अंदर घुसी कि ब्रेसवेल को समझने का मौका ही नहीं मिला। आखिरकार ब्रेसवेल को महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ गया।

54 रन पर गिर गए 8 विकेट

टीम इंडिया के गेंदबाजों का कहर इस कदर हावी रहा कि न्यूजीलैंड की टीम के 8 विकेट 10 ओवर के अंदर महज 54 रन पर गिर गए। इसमें उमरान के एक विकेट के अलावा हार्दिक पांड्या के 3, अर्शदीप सिंह और शिवम मावी के दो-दो विकेट शामिल रहे।

शुभमन गिल का तूफान

इससे पहले शुभमन गिल ने तूफान मचाते हुए 63 गेंदों में 12 चौके-7 छक्के ठोक 200 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 126 रन जड़े। ये किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टी-20 इंटरनेशनल की एक पारी में सबसे अधिक स्कोर रहा। वहीं राहुल त्रिपाठी ने 44, सूर्यकुमार यादव ने 24 और हार्दिक पांड्या ने 30 रनों का योगदान दिया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 234 रन का बड़ा स्कोर बनाया। जिसे पार करने में कीवी टीम के पसीने छूट गए।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now