Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘हार्दिक भाई ने कहा था कि कुछ नया..’ मैच के बाद Shubman Gill ने बताया शतक के पीछे का राज

IND Vs NZ 1st ODI Shubman Gill

IND vs NZ 3rd T20: भारत-न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को अहमदाबाद में खेले गए तीसरे और फाइनल टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने बड़ा धमाका किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 234 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम 12.1 ओवर में महज 66 रन पर ढेर हो गई। टीम इंडिया ने फाइनल में 168 रनों से शानदार जीत दर्ज कर ली। भारत की इस जीत में शुभमन गिल की शतकीय पारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वहीं मैच के बाद उन्होंने इसे लेकर बड़ा बयान दिया।

शुभमन गिल ने बताया सेंचुरी के पीछे का राज

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे शुभमन गिल इस मैच से पहले टी20 में खराब प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन फिर भी टीम ने उन्हें बैक किया और इसके चलते उन्होंने इस मैच में शतकीय पारी खेली। इस पारी के चलते उन्हें मैच ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला जिसके बाद उन्होंने कहा कि’ जब आप अभ्यास करते हैं और इसका फल मिलता है तो अच्छा लगता है। मैं बड़ा स्कोर करने के लिए खुद को बैक कर रहा था। श्रीलंका सीरीज में ऐसा नहीं हुआ था, लेकिन अब इसे काम करते हुए देखकर खुशी हो रही है।

उन्होंने आगे कहा कि’ हर किसी के पास छक्के मारने की अलग तकनीक होती है। हार्दिक भाई ने मुझसे कहा कि अपना खेल खेलो, कुछ भी अतिरिक्त मत करो और वह मेरा समर्थन करते रहे। जब आप अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं तो थकान नहीं होती। भारत के लिए खेलना मेरा सपना था, और मैं तीनों प्रारूपों में टीम का हिस्सा बनने के लिए बहुत भाग्यशाली हूं।

शुभमन गिल की शानदार सेंचुरी

टीम इंडिया की इस जीत में यूं तो पूरी टीम ने दम लगाया, लेकिन शुभमन गिल ने शानदार पारी खेल सुर्खियां बटोरीं। शुभमन ने 63 गेंदों में 12 चौके-7 छक्के ठोक 200 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 126 रन जड़े। ये टी-20 इंटरनेशनल में उनका पहला शतक था। वहीं राहुल त्रिपाठी ने 44, सूर्यकुमार यादव ने 24 और हार्दिक पांड्या ने 30 रन बनाए। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 234 रन का बड़ा स्कोर बनाया।

 

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now