Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

6 फरवरी नहीं इस तारीख होगा महिला IPL 2023 का ऑक्शन, देखें

New Project23

WPL 2023 Player Auction Date : वूमन प्रेमियर लीग यानी महिलाओं के आईपीएल के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 13 फरवरी को होगा। इनसाइड स्पोर्ट्स के अनुसार, इस बात की पुष्टि बीसीसीआई के एक अधिकारी ने की है। महिला प्रीमियर लीग नीलामी (WPL 2023) मुंबई में होगी, जिसमें महिला खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश देखे को मिलेगी। नीलामी का आयोजन मुंबई के एक आलीशान होटल में किया जाएगा।

पहले 6 फरवरी को होनी थी महिला प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों की नीलामी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इससे पहले बीसीसीआई ने विमेंस आईपीएल ऑक्शन के लिए 6 फरवरी चुनी थी, लेकिन कुछ कारणों के चलते इसे आगे बढ़ाना पड़ा। BCCI ने महिला आईपीएल की पांचों फ्रेंचाइजी को ऑक्शन के लिए तैयार होने के लिए 1 महीने का वक्त दिया था।

टीमों को खरीदने में कुल 4669.99 करोड़ रुपये का बजट

जानकारी के अनुसार, महिला टीमों को खरीदने में कुल 4669.99 करोड़ रुपये का बजट आया है। यह महिला क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी डील है। इस नीलामी में 5 फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी। हालांकि अभी इन्हें आधिकारिक रूप से सूचित नहीं किया गया है।

4 मार्च से शुरू हो सकता है बीपीएल

बताया जा रहा है कि वूमन प्रीमियर लीग की शुरुआत 4 मार्च से होगी, जो 24 मार्च तक चलेगा। WPL के पहले सीजन में 22 मैच खेले जा सकते हैं। ये मैच ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा सकता है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now