Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

स्पिनर ने दिया Moises Henriques को गच्चा, कर दिया खेल, देखें

New Project26

BBL 2023: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग अपने अंतिम चरण में है। इस लीग का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है, जिसे Challenger नाम दिया गया है। इस मैच में Sydney Sixers vs Brisbane Heat की टीमें आमने-सामने हैं। सिडी की टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है, ये फैसला उल्टा पड़ता नजर आ रहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मुकाबले में Brisbane Heat के स्पिनर मैथ्यू कुह्नमैन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 3 विकेट झटके हैं। मैथ्यू कुह्नमैन ने सिडनी सिक्सर के कप्तान Moises Henriques को शिकार किया। कप्तान से टीम को बहुत उम्मीदें थीं, जिन पर स्पिनर मैथ्यू कुह्नमैन ने पारी फेरते हुए उन्हें LBW आउट कर दिया। Henriques ने 8 गेंद पर 4 रन बनाए और पवेलियन लौट गए।

इस तरह आउट हो गए Moises Henriques

दरअसल, मैथ्यू कुह्नमैन अपनी टीम की तरफ से पारी का 9वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की दूसरी गेंद उन्होंने सीधा स्टंप में डाली, जिस पर बल्लेबाज ने बैकफुट पर जाकर उसे डिफेंस करने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहा और गेंद सीधा पैड पर जा लगी, लिहाजा अंपायर ने उंगली खड़ी करते हुए उन्हें LBW आउट करार दिया।

मुश्किल में सिडनी सिक्सर की टीम

अगर मैच की बात करें तो 14 ओवर का खेल होने तक सिडनी की टीम ने 5 विकेट पर 79 रन बनाए हैं। क्रीज पर हायडेन कैर और डेनियल क्रिश्चियन मौजूद हैं। अगर यहां से टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचना है तो इन दोनों बल्लेबाजों का टिके रहना बेहद जरूरी है, नहीं तो सिडनी का इसी मैच के साथ टूर्नामेंट से सफर खत्म हो सकता है।

दोनों टीमों की प्लेइँग 11

ब्रिस्बेन हीट (प्लेइंग इलेवन): सैम हेजलेट, जोश ब्राउन, नाथन मैकस्वीनी, सैम हैन, जिमी पीरसन (कप्तान/कप्तान), मैक्स ब्रायंट, माइकल नेसर, जेम्स बाजले, जेवियर बार्टलेट, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुह्नमैन

सिडनी सिक्सर्स (प्लेइंग इलेवन): जोश फिलिप (डब्ल्यू), कर्टिस पैटरसन, डैनियल ह्यूजेस, मोइसेस हेनरिक्स (सी), जॉर्डन सिल्क, हेडन केर, डैनियल क्रिश्चियन, बेन द्वाराशुइस, सीन एबॉट, स्टीव ओ’कीफ, इज़हारुलहक नवीद

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now