Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में डेब्यू करेंगे Dinesh Karthik, खुद ट्वीट कर दी जानकारी!

Dinesh Karthik

IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। इस सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा जिसके लिए दोनों टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। इन्हीं तैयारियों के बीच भारतीय टीम के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने एक शानदार ट्वीट किया है और बताया है कि वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक बार फिर से डेब्यू करने वाले हैं।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इस रोल में नजर आएंगे कार्तिक

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, दिनेश कार्तिक ने 2 फ़रवरी को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, “भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैंने अपना टेस्ट डेब्यू किया है। और अब ये दोबारा होने जा रहा है।” इस ट्वीट के सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दिनेश बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये ट्वीट दिनेश ने इस बात की जानकारी देने के लिए किया है कि वह आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान कमेंट्री टीम का हिस्सा होंगे। वे पहली बार किसी टेस्ट मैच में कमेंट्री करेंगे इसीलिए उन्होंने इसे अपना दूसरा डेब्यू बताया है। कार्तिक सीरीज में स्टार स्पोर्ट्स की टीम में शामिल किए गए हैं।

IND vs AUS Test Schedule: ये है टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

-पहला टेस्ट, 9-13 फरवरी, वीसीए स्टेडियम, नागपुर
– दूसरा टेस्ट,17-21 फरवरी, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली,
-तीसरा टेस्ट, 1-5 मार्च, एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला,
– चौथा टेस्ट,9-13 मार्च, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (wk), इशान किशन (wk), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

इंडिया दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लांस मॉरिस, एश्टन एगर, मिचेल स्वेप्सन, नाथन लियोन, जॉश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now