Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका, फाइनल में साउथ अफ्रीका से हारी टीम इंडिया

IND W Vs SA W

नई दिल्ली: वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 10 फरवरी से होगी। इस अहम आयोजन से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग गया है। साउथ अफ्रीका में खेली गई तीन देशों की सीरीज के फाइनल मैच में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा।

टीम इंडिया 20 ओवर में महज 109 रन ही बना सकी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दो विकेट महज 7 विकेट के अंदर गिर गए। इसके बाद हरलीन देओल और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह धीमी बल्लेबाजी कर सकीं। जिसके चलते भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर महज 109 रन बनाए। हालांकि टीम इंडिया के हाथ में 6 विकेट थे, लेकिन किसी भी बल्लेबाज ने बड़े शॉट खेलने का रिस्क नहीं लिया। हरलीन देओल ने 56 गेंदों में 46 और हरमनप्रीत कौर ने 22 गेंदों में 21 रनों का योगदान दिया तो वहीं दीप्ति शर्मा 16 और पूजा वस्त्राकर 1 रन बनाकर नाबाद रहीं।

66 रन पर गिर गए 5 विकेट

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम की 5 बल्लेबाज 13.1 ओवर में 66 रन पर आउट हो गईं, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया को सफलता नहीं मिल सकी। साउथ अफ्रीका की बल्लेबाज क्लोए ट्रायन ने 32 गेंदों में 6 चौके-2 छक्के ठोक नाबाद 57 रन ठोक अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। वहीं नेडिन क्लर्क ने 17 रनों का योगदान दिया।

वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका

टीम इंडिया को वर्ल्ड कप की तैयारी से पहले ये बड़ा झटका है। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 12 फरवरी को पाकिस्तान से होगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में भारतीय टीम किस तरह से वापसी करती है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now