Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘पुराना चावल है…’, धोनी ने कोहली को करा दिया था चुप, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का बड़ा दावा

MS Dhoni Virat Kohli Sohail Khan

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बनता है। हाल ही में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल खान ने 2015 विश्व कप मैच के दौरान कोहली के साथ एक तकरार के बारे में बड़ा खुलासा किया है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज का दावा है कि एमएस धोनी ने विश्व कप में स्लेजिंग की कोशिश के बाद विराट कोहली को वापस जाने के लिए कहा था।

वर्ल्ड कप मैच के दौरान डराने की कोशिश

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सोहेल खान ने कहा कि विराट कोहली ने उन्हें 2015 के वर्ल्ड कप मैच के दौरान उन्हें डराने की कोशिश की थी। उस मैच में सोहेल ने 55 रन देकर 5 विकेट लिए, जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, एमएस धोनी और अजिंक्य रहाणे के विकेट शामिल थे। पाकिस्तान ने भारत को 300/7 पर आउट कर दिया, लेकिन पीछा करने में केवल 224 रन ही बना सका।

‘साइड पे हो जाओ, पुराना चावल है ये’

सोहेल ने कहा- “जब मैं बल्लेबाजी के लिए आया, तो विराट आए और मुझसे कहा ‘आप क्रिकेट में अभी आए हैं और इतनी बातें करते हो।’ मैंने कहा ‘बेटा जब तू अंडर-19 खेल रहा’ था ना, तेरा बाप टेस्ट क्रिकेटर था।’ मैंने 2006-07 में टेस्ट मैच खेले थे। फिर मिस्बाह ने हस्तक्षेप किया और वह मुझ पर गुस्सा हो गए। उन्होंने मुझे चुप रहने के लिए कहा। सोहेल ने एक यूट्यूब वीडियो पर कहा- हालांकि इसके बाद धोनी आए और विराट से कहा, ‘साइड पे हो जाओ, पुराना चावल है ये।’

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now