Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

14 साल का सूखा खत्म करने उतरेगी भारतीय टीम, यहां जानें अब तक कैसा रहा है प्रदर्शन

Womens T20 World Cup 2023 Team India

ICC Women’s T20 World Cup 2023: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित किए जाने वाले वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 10 फरवरी 2023 से होगी। इस बार टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका में खेला जा रहा है। ये आठवां टी20 विश्वकप है और इसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी। भारतीय टीम अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 12 फरवरी 2023 को खेलेगी। ये टूर्नामेंट भारतीय टीम के लिए बेहद अहम है और वह इसको जीतकर पहली बार ये प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी।

Team India in Women’s T20 World Cup: ऐसा रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन

महिला टी20 विश्वकप की शुरुआत 2009 में हुई थी और 2023 में इसका आंठवा भाग खेला जाएगा। भारतीय टीम ने इससे पहले हुए सभी टूर्नामेंट में भाग लिया है हालांकि टीम के पास अभी भी ट्रॉफी मौजूद नहीं है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में दो बार सेमीफाइनल में पहुंची है वहीं टीम को एक बार फाइनल खेलने का भी मौका मिला है।

इसे भी पढ़ें:  भारत और ऑस्ट्रेलिया में कौन जीतेगा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी? महेला जयवर्धने ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

ऐसा रहा हर टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन

2009- सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारे

2010- सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारे

2012- ग्रुप दौर में बाहर

2014- ग्रुप दौर से बाहर

2016- ग्रुप दौर से बाहर

2018- सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारे

2020- फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारे

ICC Women’s T20 World Cup 2023: इस दिन होंगे भारतीय टीम के मैच

भारतीय टीम अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 12 फरवरी 2023 को खेलेगी। उसके बाद 15 फरवरी को इसी मैदान पर वेस्टइंडीज से मुकाबला होगा। 18 और 20 फरवरी को पोर्ट एलिजाबेथ में क्रमश: इंग्लैंड और आयरलैंड से मैच होगा। भारतीय टीम के ये सारे ही मैच समयानुसार शाम को 6:30 बजे और रात को 10:30 बजे से खेले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  अक्षर पटेल ने ऐसे किया Khawaja का शिकार

Women’s T20 World Cup 2023 Team India: महिला विश्वकप के लिए ये है टीम इंडिया

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे।

 

 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now