Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘निश्चित तौर पर मौका मिलना चाहिए था’…शॉ के समर्थन में उतरे Irfan Pathan, किशन को लेकर कही ये बात

New Project40

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल में टी20 सीरीज संपन्न हुई है। टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा किया। इस पूरी सीरीज में पृथ्वी शॉ को प्लेइंग 11 में मौका मिलने की बात हो रही थी, लेकिन अंत में उनके हाथ निराशा लगी, जबकि ईशान किशन तीनों टी20 मुकाबलों में फ्लॉप रहे। अब इस मसले पर भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पूर्व आलराउंडर Irfan Pathan ने टी20 टीम से ईशान किशन (Ishan Kishan) को ड्रॉप करने का सुझाव दिया है। उनकी जगह शॉ को मौका देने की बात कही है। इसके पीछे की वजह इरफान ने ईशान का हालिया खराब फॉर्म बताई है। इसी वजह से इरफान पठान ने किशन को ड्रॉप करने की बात कही है।

‘निश्चित तौर पृथ्वी शॉ को मौका मिलना चाहिए था’

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान जब इरफान पठान से पूछा गया कि क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पृथ्वी शॉ को मौका मिलना चाहिए था, इस पर इरफा ने कहा कि ‘मेरा निश्चित तौर पर मानना है कि पृथ्वी शॉ को मौका मिलना चाहिए था। यहां तक कि तीसरे मैच में भी कई सारे लोग पृथ्वी शॉ को खिलाने की बात कह रहे थे।’

शॉ को लगातार मौके मिलने चाहिए- इरफान पठान

इरफान पठान ने अपने बयान में कहा कि ‘मेरा ये मानना है कि अगर आप पृथ्वी शॉ को खिलाते हैं तो फिर उन्हें लगातार मौका दीजिए। उन्हें एक पूरी सीरीज में खिलाइए। आप सिर्फ उन्हें एक मैच नहीं दे सकते हैं, खासकर जब सीरीज का निर्णायक मैच हो।’

गिल के साथ शॉ की जोड़ी कमाल करेगी- इरफान

हालांकि इरफान ने ये भी कहा कि आपको एक चीज दिमाग में रखनी होगी कि इशान किशन सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर नहीं बल्कि विकेटकीपर के तौर पर भी खेल रहे थे। हालांकि जब भी पृथ्वी शॉ खेलेंगे तो शुभमन गिल के साथ उनकी जोड़ी काफी शानदार होगी, क्योंकि शुभमन गिल एक स्टेबल ओपनर हैं।’

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now