Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रोमांच की तैयारी, ऑस्ट्रेलिया ने प्रैक्टि्स के लिए खोद डाली पिच

IND Vs AUS Test 1

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जहां टीम इंडिया ने नागपुर पहुंचकर तैयारी शुरू कर दी है तो वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम अलूर क्रिकेट स्टेडियम बेंगलुरु में प्रैक्टि्स कर रही है। खास बात यह है कि भारतीय पिचों पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी की प्रैक्टि्स को लेकर ऑस्ट्रेलिया ने खास तैयारी की है।

घिसी-पिटी पिचों पर अभ्यास कर रही है ऑस्ट्रेलिया

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सीरीज की शुरुआत 9 फरवरी को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम नागपुर में होगी। भारत के खिलाफ स्पिन के खतरे को भांपकर मेहमान टीम के खिलाड़ी खुद को तैयार कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जहां एक ओर अश्विन का तोड़ निकालने के लिए नेट गेंदबाज के रूप में डुप्लिकेट अश्विन गेंदबाज महेश पिठिया को बुलाया है तो वहीं दूसरी ओर टीम घिसी-पिटी पिचों पर अभ्यास कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तस्वीरें

ऑस्ट्रेलिया ने प्रैक्टि्स के लिए ऐसी पिचें तैयार की हैं, जो वास्तविक टेस्ट श्रृंखला में तैयार किए जाने वाले विकेटों से मिलती-जुलती हैं। टीम को उम्मीद है कि भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान उसे ऐसी ही पिचों का सामना करना पड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया पिठिया को खेलने का भी अभ्यास कर रहा है। टीम की ट्रेनिंग के दौरान पिच की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। क्रिकेट फैंस ऑस्ट्रेलिया की तैयारी को लेकर उत्साहित हैं। इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि अलुर में मुख्य मैदान के बीच में तीन पिचों को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा अभ्यास के लिए तैयार किया गया है।

भारत के दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम:

पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टोड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, डेविड वार्नर।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now