Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs AUS: विराट-रोहित के लिए चुनौती, प्रैक्टिस में बल्लेबाजों के स्टंप उखाड़ रहा यह कंगारू गेंदबाज, देखें VIDEO

Virat Kohli Rohit Sharma Challenge Pat Cummins

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी दिलचस्प होने वाली है, क्योंकि दोनों टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीम इंडिया जहां नागपुर में प्रैक्टिस कर रही है तो ऑस्ट्रेलिया की टीम बेंगलुरू में प्रैक्टिस कर ही है। एक कंगारू गेंदबाज प्रैक्टिस में ही बल्लेबाजों के स्टंप उखाड़ता नजर आ रहा है। ऐसे में वह भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकता है।

पैट कमिंस कर रहे शानदार बॉलिंग

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस प्रैक्टिस के दौरान अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कंगारू बल्लबाजों को बोल्ड करते हुए दिख रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कप्तान पैट कमिंस अपनी बॉलिंग से इंडिया के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं, क्योंकि उनकी बॉलिंग में वह माद्दा है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को संभलकर रहने की सलाह भी कई क्रिकेट एक्सपर्टस ने दी है।

फॉस्ट बॉलिंग का भी दिखेगा रंग

दरअसल, इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में स्पिन बॉलिंग का बोलबाला दिखने की बात कही जा रही है। कंगारू बल्लेबाज भी खास तौर पर स्पिन बॉलिंग के लिए रणनीति बनाते नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज लगातार स्पिन बॉलिंग खेल रहे हैं। लेकिन स्पिन से इतर सीरीज में तेंज गेंदबाजों का भी जलवा देखने को मिल सकता है, जिसमें पैट कमिंस अहम गेंदबाज हैं।

प्रैक्टिस में जुटी है दोनों टीमें

बता दें टेस्ट सीरीज के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें प्रैक्टिस में जुटी हुई हैं। भारत जहां नागपुर में प्रैक्टिस कर रही है। तो बेगलुरू में ऑस्ट्रेलिया टीम का प्रैक्टिस सेशन चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम भी जल्द ही नागपुर पहुंचेगी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now