Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Smith के पास सचिन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

New Project7

IND vs AUS test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से 4 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के पास सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का एक रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। आखिर कौन सा है वो रिकॉर्ड, नीचे जानिए विस्तार से…

सचिन को ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं स्टीव स्मिथ

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 39 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 74 पारियों में 11 शतक बनाए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया से स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ 14 मैचों की 28 पारियों में 8 शतक बनाए हैं। अगर स्मिथ बॉर्डर गावस्कर ट्राफी में 4 शतक लगा लेते हैं तो वह सचिन को पीछे छोड़ देंगे।

स्टीम स्मिथ के पास होंगी 8 पारियां

दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 4 टेस्ट मैच खेले जाने हैं। अगर स्मिथ सभी मैच खेलते हैं तो उनके पास अधिकतम 8 पारियां होंगी, जिनमें उन्हें सचिन को पीछे छोड़ने के लिए 4 शतकीय पारियां खेलना होंगी। अगर वह ऐसा करने में सफल होते हैं तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में शतक लगाने के मामले में वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का शेड्यूल (Border-Gavaskar Trophy 2023 Schedule)

पहला टेस्ट मैच, 9 से 13 फरवरी (नागपुर)
दूसरा मैच, 17 से 21 फरवरी (दिल्ली)
तीसरा मैच, 1 से 5 मार्च (धर्मशाला)
चौथा मैच, 9 से 13 मार्च (अहमदाबाद

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now