Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

श्रेयस अय्यर ने NCA में शिखर धवन संग थिरकाए कदम, दिए जल्द वापसी के संकेत, देखें वीडियो

Shreyas Iyer Dance NCA Shikhar Dhawan1

नई दिल्ली: टीम इंडिया के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इन दिनों नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में हैं। श्रेयस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से नागपुर में शुरू होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। एनसीए से फिटनेस क्लीयरेंस लेने के लिए बेंगलुरू लौटे अय्यर से कहा गया था कि उन्हें पीठ की चोट से उबरने के लिए रीहैब में अधिक समय बिताने की जरूरत है। चोट के कारण अय्यर हाल ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैचों से बाहर हो गए थे।

‘काम डाउन’ सॉन्ग पर जमकर किया डांस

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हालांकि अब अय्यर ने एक शुभ संकेत दिया है। वह एनसीए में शिखर धवन के साथ कदम थिरकाते नजर आए हैं। श्रेयस और शिखर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों खिलाड़ी ‘काम डाउन’ सॉन्ग पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। श्रेयस इस दौरान फिट लग रहे हैं। श्रेयस यदि फिट होकर लौटते हैं तो वह टीम इंडिया के मिडल ऑर्डर को मजबूती देंगे। हाल ही रविचंद्रन अश्विन ने भी इस बात का समर्थन किया था।

और पढ़िए –

‘काम डाउन’ सॉन्ग पर जमकर किया डांस

दिसंबर में बांग्लादेश में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के बाद अय्यर की पीठ के निचले हिस्से में सूजन आ गई थी, जिसके लिए उन्हें एनसीए में एक इंजेक्शन दिया गया था। उनके बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तैयारी शिविर के लिए भारतीय टीम में शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बीसीसीआई के मेडिकल स्टाफ ने एहतियात के तौर पर उन्हें रीहैब पर भेजने का फैसला लिया था। अब उनके 17 फरवरी से दिल्ली में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल होने की उम्मीद है।

और पढ़िए – 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now