Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘Virat Kohli जड़ेंगे दो शतक’ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले पूर्व क्रिकेटर ने की बड़ी भविष्यवाणी

IND Vs AUS Virat Kohli Test Record Vs Australia

IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। इस सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा जिसके लिए दोनों टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। ये सीरीज भारतीय टीम के लिए जीतना बेहद जरूरी है। भारत को जीत दिलाने की जिम्मेदारी एक बार फिर से टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली पर होगी जिनका बल्ला ऑस्ट्रेलिया के सामने जमकर बोलता है।कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि वे टेस्ट में शतक का अपना 3 साल का सूखा खत्म कर देंगे। इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भविष्यवाणी की है कि कोहली इस सीरीज में दो शतक जड़ देंगे।

विराट जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हैं तो अगल ही रूप नजर आता है- आकाश

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “यह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी है और अगर इसमें हमें बेहतर करना है तो इसमें विराट कोहली का रन बनाना अनिवार्य है। जब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हैं तो वह अलग ही रूप ले लेते हैं। वह काफी सक्रिय हो जाते हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया है. ऐसे में आप उनसे उम्मीद करेंगे कि वह एक बार फिर बेहतरीन प्रर्दशन करें।’ आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि -‘यह चार टेस्ट मैचों की सीरीज है। इसलिए मैं उनसे 2 शतकों की उम्मीद कर रहा हूं। वह विराट हैं उम्मीद है वह रन जरूर बनाएंगे।’

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली के रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में पिछले 3 साल से कोई शतक नहीं जड़ सके हैं। विराट इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं और उनके रिकॉर्ड को देखा जाए तो ऐसा लगता है कि वे अपने शतक का सूखा इस सीरीज में ही खत्म कर देंगे। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभी तक 20 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 36 पारियों में 48.05 की औसत से कुल 1682 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में 7 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं वहीं उनका सबसे बड़ा स्कोर 169 का रहा है।

 

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now