Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वॉर्म-अप मैच आज, जानें कब और कैसे देख सकेंगे लाइव

Published on: 6 February 2023
Womens T20 World Cup 2023 IND W Vs AUS W

ICC Women’s T20 World Cup 2023: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित किए जाने वाले वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 10 फरवरी 2023 से होगी। इस बार टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका में खेला जा रहा है। ये आठवां टी20 विश्वकप है और इसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले 10 वार्म-अप मैच खेले जाने हैं। जिसमें से भारतीय टीम आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलेगी। ये मैच टीम की तैयारियों को जांचने के लिए बेहद जरुरी होगा।

गत-चैंपियन को हराना होगा मुश्किल

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी मजबूत है और वह मौजूद चैंपियन भी है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए ये मैच और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका की उछलती हुई पिचों पर हराना आसान नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया ने इस टूर्नामेंट को 5 बार जीता है वहीं भारतीय टीम एक भी बार ट्रॉफी अपने हाथ नहीं कर पाई है। दोनों के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2020 के फाइनल में कांटे की टक्कर देखने को मिली थी जिसमें कंगारुओं ने बाजी मारी थी।

Women’s T20 World Cup 2023 Team India: महिला विश्वकप के लिए ये है टीम इंडिया

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे।

IND W vs AUS W Warm up match: कब शुरू होगा मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाला वॉर्म अप मैच भारतीय समयानुसार 6:30 बजे से शुरू होगा।

IND W vs AUS W Warm up match Live Streaming: यहां देखें लाइव?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले वॉर्म-अप मैच को मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

 

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now