Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs AUS: आखिरी 5 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का ऐसा रहा रिजल्ट, इंडिया या ऑस्ट्रेलिया कौन भारी ?

Ind Vs Aus Test Series

IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है। जहां नागपुर में पहले टेस्ट में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने होगी। इस बार दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की पूरी उम्मीद है। लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी 5 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का रिजल्ट देखें तो यह इंडिया के लिए खुश करने वाली है।

4 बार इंडिया जीती

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुईं पिछली पांच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 4 बार इंडिया जीती है, जबकि 1 बार ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है। इस हिसाब से फिलहाल पलड़ा तो भारत का मजबूत नजर आता है। लेकिन टीम इंडिया को इस बार तैयारी मजबूत करनी होगी, क्योंकि कंगारू टीम भी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की तैयारियों में जुटी है।

ऐसा रहा आखिरी 5 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का रिजल्ट

  • साल 2013 में भारत ने 4-0 से टेस्ट सीरीज जीती
  • साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से टेस्ट सीरीज जीती
  • साल 2017 में भारत ने 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती
  • साल 2018 में भारत ने 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती
  • साल 2020 में दोनों टीमें आखिरी बार टेस्ट में आमने-सामने हुई जहां इंडिया ने 2-1 से बाजी मारी

ऐसा रहा ओवर ऑल रिकॉर्ड

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीमें अभी से तैयारियों में जुट गई हैं। वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की बात की जाए तो टीमों के बीच 15 बार मुकाबला हुआ है, जिसमें से 9 बार इंडिया को जीत मिली हैं, जबकि 5 बार ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बाजी मारी है। जबकि एक सीरीज दोनों के बीच ड्रॉ रही है। यानि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला दिलचस्प रहा है। खास बात यह है कि दोनों टीमों से जो भी टीम घर में खेलती है, उसका पलड़ा भारी माना जाता है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now