Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मलबे में दबी कई जिंदगियां, फोटोज में देखें भयानक मंजर

Published on: 6 February 2023
Turkey

नई दिल्ली: तुर्की और सीरिया में आए भूंकप में भारी तबाही हुई है। भूकंप से इन दोनों देशों में अब तक 1500 से अधिक लोगों की मौत हो गई है जबकि घायलों का आंकड़ा 5,380 से अधिक है। टर्किश मीडिया के मुताबिक आज सुबह दो बड़े झटके आए। पहला तुर्किये के वक्त के मुताबिक, सुबह करीब चार बजे और दूसरा करीब 10 बजे। पहली की तीव्रता 7.7 और दूसरे की तीव्रता 7.6 मानी गई। इसके अलावा 78 आफ्टर शॉक्स दर्ज किए गए। इनकी तीव्रता 6.7 से 6.5 रही।

Turkey 1

शहर की इमारतें मलबे बन गए हैं। दमिश्क​, ​​​​​​अलेप्पो, हमा, लताकिया समेत कई शहरों में इमारतें गिरने की खबर है।

Turkey 2इमारतें ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गईं। मलबा सड़कों पर गिरा तो, उसकी चपेट में आकर कई गाड़ियां दब गईं। कई लोग खुशनसीब थे जिन्हें भूकंप के दौरान इमारतों से निकलकर भागने का मौका मिल गया। तुर्किये और सीरिया में हुई भूकंप की तबाही के बाद अब रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Turkey 3देश के डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी (एएफएडी) के अनुसार, शक्तिशाली भूकंप दक्षिणी प्रांत कहारनमारास में उत्पन्न हुआ।

Turkey 4सीरिया के आफ्रिन शहर में एक अस्पताल में जमीन पर रखे बॉडी बैग। यहां मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

Imageमलबे में दबे लोग जान बचाने के लिए चिल्ला रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अभी कई हजार लोग दबे हुए हैं।

Turkey 6उड़ानें रोक दी गईं ताकि बचाव दल और राहत सामग्री ले जाने वाले विमान क्षेत्र में जल्द से जल्द पहुंच सकें। वर्तमान में केवल सहायता और बचाव दलों को ले जाने वाले विमानों को दो हवाई अड्डों से उतरने और उड़ान भरने की अनुमति है। हटे हवाईअड्डा जिसका रनवे भूकंप के कारण क्षतिग्रस्त हो गया सभी उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now