Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Poco X5 Pro की भारत में धूम, लड़कियां देखते ही हो जाएंगी फिदा!

Poco X5 Pro Launch In India

Poco X5 Pro Launch Price in India: पोका का मोस्ट आवेटेड स्मार्टफोन आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने पोको एक्स 4 प्रो के बाद अपना पोको एक्स 5 प्रो स्मार्टफोन पेश किया है। लॉन्च से पहले ही फोन के बारे में काफी कुछ जानकारियां सामने आ गई थी। यहां तक कि पोको एक्स 5 प्रो को रेडमी नोट 12 प्रो स्पीड एडिशन का रीब्रांडेड भी बताया जा रहा है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि पोको एक्स 5 प्रो के साथ पोको एक्स 5 भी भारत में लॉन्च हुआ है। ये दोनों स्मार्टफोन पोको एक्स 5 सीरीज में शामिल हुए हैं। आइए पोको एक्स 5 प्रो की कीमत (Poco X5 Pro Price in India) और खासियत जानते हैं।

पोको एक्स5 प्रो की लॉन्च कीमत (Poco X5 Pro Launch Price India)

भारत में पोको एक्स 5 प्रो को लॉन्च कर दिया गया है। फ्लिपकार्ट पर आज यानी 6 फरवरी के शाम 5.30 बजे IST पर फोन को लॉन्च किया गया है। पोको एक्स5 प्रो 5जी दो वेरिएंट में उपलब्ध है। 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है और 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।

उपलब्धता की बात करें तो स्मार्टफोन को आप फ्लिपकार्ट से 13 फरवरी, दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं। ग्राहक ICICI बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके ₹2,000 की तत्काल छूट का लाभ उठा सकते हैं।

पोको एक्स 5 प्रो के स्पेसिफिकेशन्स (Poco X5 Pro Specs)

पोको X5 प्रो में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो 10-बिट रंगों के साथ है। फोन की स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 2400 x 1080 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन के साथ है। फोन में 6 एनएम स्नैपड्रैगन 778G SoC प्रोसेसर है। ये फोन ऑडियो के लिए डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट और स्क्रीन के लिए डॉल्बी विजन है।

सॉफ्टवेयर के लिए, यह MiUi 14 के साथ एंड्रॉइड 12 बॉक्स से बाहर आता है। पोको ने X5 प्रो 5G के लिए 2 एंड्रॉइड अपडेट और चार साल के सुरक्षा अपडेट का वादा किया है।

Poco X5 Pro का बैटरी और कैमरा

पोको एक्स 5 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है। इसमें 108MP का मुख्य लेंस, 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर होगा। फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी स्नैपर होगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी पैक है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now