Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mohammad Rizwan: नई मुसीबत में फंसे मोहम्मद रिजवान, इस फोटो ने काट डाला बवाल

Mohammad Rizwan Sandeep Lamichhane

नई दिल्ली: पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान नई मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। काठमांडू में रविवार को स्पिनर संदीप लामिछाने और नेपाल टीम के अन्य सदस्यों से मिलने के बाद रिजवान को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा। लामिछाने पर पिछले अगस्त में काठमांडू के एक होटल के कमरे में 17 वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार करने का आरोप है, लेकिन पिछले महीने उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था। रिजवान ने अपनी यात्रा के दौरान नेपाल क्रिकेट संघ (CAN) के अध्यक्ष चतुर बहादुर चंद से भी मुलाकात की।

रिजवान ने लामिछाने को मोटिवेट किया

Kullu Dussehra 2026 Celebration

चंद ने कहा- “रिजवान ने कहा कि वह संदीप को देखने आया था क्योंकि वह देश के बाहर नहीं जा सकता।” नेपाली मीडिया ने यह भी कहा कि बैठक के दौरान रिजवान ने लामिछाने को मोटिवेट किया। इससे पहले नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को अपने शीर्ष खिलाड़ी का निलंबन हटा लिया था। जिसके बाद वह जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं। हालांकि नेपाल के शीर्ष कानून अधिकारी ने उसे बलात्कार के आरोप में वापस हिरासत में भेजने की मांग की थी।

सुप्रीम कोर्ट से हाई कोर्ट के फैसले को पलटने की अपील

नेपाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चतुर बहादुर चंद ने एएफपी को बताया कि बोर्ड ने बुधवार को 22 वर्षीय खिलाड़ी को मैदान पर लौटने की अनुमति देने का फैसला किया। चंद ने कहा- “बोर्ड ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी और उन्हें निलंबित कर दिया था। निलंबन हटाने के नए फैसले से उन्हें खेल खेलने की अनुमति मिल जाएगी।” प्रवक्ता संजीव राज रेग्मी ने एएफपी को बताया कि नेपाल के अटॉर्नी जनरल ने एक दिन पहले लामिछाने की हिरासत में वापसी की अपील दायर की थी क्योंकि उन्हें जमानत पर रिहा करने का निर्णय त्रुटिपूर्ण था। रेग्मी ने कहा, “हमने सुप्रीम कोर्ट से हाई कोर्ट के फैसले को पलटने के लिए कहा है।” “किसी भी आपराधिक अपराध के आरोपी को तीन साल से अधिक की जेल की सजा हो सकती है, उसे हिरासत में रहना चाहिए।”

पोस्टर बॉय संदीप लामिछाने

लामिछाने स्टार स्पिन-गेंदबाज हैं और नेपाल में क्रिकेट की बढ़ती प्रोफ़ाइल के लिए पोस्टर बॉय थे। नेपाल ने 2018 में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दर्जा प्राप्त किया था। उन्हें बड़ा ब्रेक तब मिला जब उन्हें 2018 में इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। वह तब से नेपाल के सबसे अधिक मांग वाले क्रिकेटर हैं। अधिकारियों ने सितंबर में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था जब वह कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेल रहे थे। वह वापस लौटे और अगले महीने गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद लामिछाने को नेपाल के क्रिकेट कप्तान के रूप में निलंबित कर दिया गया था। हाल ही रिजवान कश्मीर पर ट्वीट कर ट्रोल हो गए थे। रिजवान ने लिखा – मेरा दिल, दुआएं और दर्द कश्मीर और कश्मीरियों के साथ हैं। अल्लाह पाक आप सब के लिए बे-इंतेहा असानी करें, आमीन।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now