Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

लेकिन वे ‘भाड़’ में जाने से…वेंकटेश प्रसाद ने जावेद मियांदाद को दिया करारा जवाब

Asia Cup Venkatesh Prasad Javed Miandad

नई दिल्ली: एशिया कप को लेकर चल रही अटकलों के बीच पाकिस्तान बौखला गया है। हालांकि बहरीन में एशियन क्रिकेट काउंसिल, जय शाह और पीसीबी के अध्यक्ष नजम सेठी की मुलाकात के बाद फिलहाल इस बात पर फैसला टाल दिया गया है कि एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में होगा या नहीं, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर विवादित बयान दे रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने एशिया कप के मुद्दे पर विवादित बयान दिया है।

नहीं आते तो भाड़ में जाएं

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मियांदाद ने एक यूट्यूब वीडियो में कहा- “मैं तो पहले भी कहता था, नहीं आते तो भाड़ में जाएं, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हमें हमारी क्रिकेट मिल रही है। ये आईसीसी का काम है, ये चीज अगर आईसीसी कंट्रोल नहीं कर सकती, तो फिर गवर्निंग बॉडी का कोई काम नहीं है।” मियांदाद ने कहा- “आईसीसी का हर देश के लिए एक नियम होना चाहिए। अगर ऐसी टीमें नहीं आती हैं तो चाहे वे कितनी भी मजबूत क्यों न हों, आपको उन्हें हटा देना चाहिए।”

लेकिन वे भाड़ में जाने से इनकार कर रहे हैं

मियांदाद के इस कमेंट की क्रिकेट के गलियारों में खूब आलोचना हो रही है। अब भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने मियांदाद के इस कमेंट पर उन्हें करारा जवाब दे दिया है। वेंकटेश प्रसाद ने ट्वीट कर कहा- “लेकिन वे भाड़ में जाने से इनकार कर रहे हैं।” शायद प्रसाद कहना चाह रहे हैं कि हम लोग तो भाड़ यानी पाकिस्तान में जाने से इनकार रहे हैं।

जय शाह ने कहा था तटस्थ स्थान पर होगा एशिया कप

पिछले साल बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि एशिया कप तटस्थ स्थान पर होगा और साथ ही संकेत दिया था कि टीम इंडिया 2023 एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। उसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के फैसले से इस साल के अंत में एकदिवसीय विश्व कप के लिए भारत की यात्रा करने के पाकिस्तान के फैसले पर असर पड़ सकता है। पूर्व पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने भी इसी तरह का बयान दिया था।

क्यों नहीं होना चाहिए पाकिस्तान में एशिया कप?

दरअसल, पाकिस्तान में एशिया कप के आयोजन को लेकर इसलिए मना किया जा रहा है क्योंकि वहां खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता है। पाकिस्तान प्रीमियर लीग (PSL) के उद्घाटन मैच के दौरान ही क्वेटा में बम विस्फोट हो गया। इसके बाद बाबर आजम और शाहिद अफरीदी को दूर ले जाया गया। पाकिस्तान आर्थिक संकट से भी जूझ रहा है, ऐसे में एशिया कप के आयोजन को लेकर चिंता लाजिमी है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now