Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘और सीरीज स्कोरलाइन…?’, आकाश चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया को याद दिलाई ‘नानी’

Cricket Australia

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 9 फरवरी से हो रही है। नागपुर में खेले जाने वाले फर्स्ट टेस्ट से पहले दोनों देशों के बीच इसे लेकर अनोखी ‘जंग’ शुरू हो गई है। बहुप्रतीक्षित सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया ने एक ट्वीट कर इस जंग में घी डालने का काम किया। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की वेबसाइट cricket.com.au ने टीम इंडिया को एक पुराना वीडियो डालकर ट्रोल करने की कोशिश की। ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में वेबसाइट ने लिखा- 36 पर ऑलआउट- बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गुरुवार से शुरू हो रही है।

आकाश चोपड़ा ने दिलाई सीरीज में जीत की याद

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने ये ट्वीट डालकर एडिलेड में 17 दिसंबर से खेले गए पहले टेस्ट की याद दिलानी चाही, जिसमें भारतीय टीम दूसरी पारी में महज 36 रन बनाकर आउट हो गई थी। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता था। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के इस ट्वीट पर क्रिकेट कमेंटेटर और पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा भारी पड़ गए। उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को नानी याद दिलाते हुए पलटवार किया- और सीरीज स्कोरलाइन? आकाश कहना चाहते थे कि जरा सीरीज की स्कोरलाइन भी बता दीजिए।

क्या थी सीरीज स्कोरलाइन?

आकाश चोपड़ा की ये बात एकदम सही है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दिसंबर-जनवरी में खेली गई चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से जीता था। ऑस्ट्रेलिया से एडिलेड में पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया ने मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट में शानदार वापसी की और इसे 8 विकेट से जीत लिया। सिडनी में खेला गया तीसरा मैच ड्रॉ रहा, जबकि ब्रिस्बेन में खेला गया चौथा टेस्ट टीम इंडिया ने 3 विकेट से जीता। सिर्फ यही नहीं टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज में भी 2-1 से जीत दर्ज की थी। हालांकि वनडे सीरीज में टीम इंडिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत

यह श्रृंखला इसलिए भी यादगार थी क्योंकि विराट कोहली अपनी बेटी के जन्म में शामिल होने के लिए पहले टेस्ट के बाद भारत लौट आए थे। अजिंक्य रहाणे ने दूसरे टेस्ट से कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने शानदार शतक के साथ भारत की वापसी की दिशा तय की। सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में युवा खिलाड़ियों ने मौके का फायदा उठाया और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे शानदार वापसी दर्ज की। उस वक्त तत्कालीन कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि लड़कों ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया है कि मुझे शब्द नहीं मिल रहे हैं। इस टीम का चरित्र अद्भुत है। यह टीम रातों-रात नहीं बनी थी। विराट यहां नहीं होने के बावजूद हमारे साथ हैं। रहाणे शांत दिख सकते हैं लेकिन वह अंदर से एक मजबूत व्यक्ति हैं। पंत मैच विजेता हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now