Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs AUS: रवि शास्त्री की इंडिया ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर बड़ी भविष्यवाणी, रोहित शर्मा की टेंशन…

India Australia Test Series

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट की शुरुआत होने जा रही है। सीरीज से पहले दिग्गज क्रिकेटर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के बाद अब टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी भारत ऑस्ट्रेलिया सीरीज को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

कम से कम दो मैच के अंतर से जीतना होगा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रवि शास्त्री ने एक टीवी शो में बातचीत के दौरान कहा कि ‘भारतीय टीम इस सीरीज में पूरी ताकत के साथ जीत हासिल करने के भरोसे से मैदान में उतरेगी, लेकिन भारतीय टीम को इस मैच में कम से कम ऐसा खेल दिखाना होगा। जहां सीरीज को कम से कम दो मैचों के अंतर से तो जीतना ही होगा।’

और पढ़िए –

ऑस्ट्रेलिया के ऊपर दवाब बनाओं

रवि शास्त्री ने कहा कि ‘आप घर में खेल रहे हैं। आपके पास एक से बढ़कर एक गेंदबाज हैं, जबकि बल्लेबाजी क्रम भी बहुत मजबूत हैं। ऐसे में आपको शानदार खेल तो दिखाना ही होगा। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की टीम भी मजबूत लग रही है। ऐसे में कम से कम ऑस्ट्रेलिया के ऊपर पहले से ही दवाब बनाना होगा। क्योंकि इसका फायदा आपको सीरीज में मिलेगा।’

रवि शास्त्री की कोचिंग में जीती है इंडिया

बता दें कि जब रवि शास्त्री भारतीय टीम के कोच थे। तब टीम इंडिया ने दो बार ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में ही जाकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दो बार हराया था। तब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली थे। हालांकि इस सीरीज में अजिंक्य रहाणे ने भी टीम इंडिया की कमान संभाली थी। इस सीरीज में भारत की जीत शानदार रही थी। जिसमें सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था।

भारत को अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनानी है तो टीम इंडिया को सीरीज में कम से कम 3-1 से ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। तभी टीम इंडिया की फाइनल में जगह पक्की होगी। अगर भारत तो 2-1 से सीरीज जीतता है तो फिर टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा।

और पढ़िए – 

टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, चेतेश्वर पुजारा, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now